फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Five people were injured in a stampede after breaking the wire in farrukhabad

तार टूटने से ग्रामीणों में भगदड़, पांच लोग गिरकर घायल

Mon, 17 Sep 2018 12:03 AM IST
farrukhabad
farrukhabad Updated Mon, 17 Sep 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
Five people were injured in a stampede after breaking the wire in farrukhabad
electricity wire
घरों के ऊपर से निकली 11 केवी लाइन का तार रात में टूटकर गिरने से छतों पर सो रहे मोहल्ले वासियों में भगदड़ मच गई। इससे दो बच्चों समेत पांच लोग छत से गिरकर घायल हो गए। परिवार के लोगों ने घायलों को नर्सिंग होम में भर्ती कराया है। तार जोड़ने पहुंची टीम को मोहल्ले की महिलाओं ने खदेड़ दिया। उन्होंने बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर नगर पंचायत अध्यक्ष से घरों के ऊपर से निकली लाइन को सड़क की ओर शिफ्ट कराने की मांग की।
विज्ञापन


स्थानीय विद्युत उपकेंद्र से शमसाबाद के मोहल्ला बाजार कलां होती हुई मोहल्ला तराई, चौहट्टा समेत छह मोहल्लों के लिए 11 केवी लाइन गई है। मोहल्ला बाजार कलां में दो दर्जन से अधिक लोगों के घरों के ऊपर से लाइन गुजरी है। तार जर्जर होने से झूल रहे हैं। इकरार, राजेंद्र, राधे, वीरेंद्र, नरेश, कल्लन परिवार के साथ छत पर लेटे हुए थे। शनिवार रात करीब 11.30 बजे अचानक तार आपस में टकराए और टूट कर छतों पर गिर पड़े। इससे परिवार के लोगों में भगदड़ मच गई।
विज्ञापन


वह छत से नीचे की ओर भागने लगे। बिजली सप्लाई बंद होने से किसी को करंट नहीं लगा लेकिन भयभीत होने से छत से आने की हड़बड़ी में इकरार की पत्नी मुख्तरी बेगम, राधे की पत्नी गीता, पुत्री मुस्कान (8), पुत्र अमन (11) तथा वीरेंद्र छत से गिर कर घायल हो गए। परिवार के लोगों ने इनको नर्सिंग होम में भर्ती कराया। रविवार सुबह बिजली कर्मचारी तार जोड़ने के लिए पहुंचे।  महिलाओं ने तार जोड़ने से मना कर दिया और कर्मचारियों को वहां से खदेड़ दिया। लोगों ने बिजली विभाग के अफसरों के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी। सभी नगर पंचायत अध्यक्ष कृष्णदेवी के घर पहुंचे। छतों के ऊपर से निकली 11केवी लाइन को सड़क किनारे शिफ्ट कराने की मांग की। चेयरमैन ने लाइन शिफ्ट कराने का आश्वासन दिया। गुमटी महादेव मंदिर में गणेश महोत्सव चल रहा था। अधिक भीड़ भाड़ थी। तार टूटने पर बिजली बंद होने से हादसा टल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed