{"_id":"bcfd91299bb9fc7f47794fd33260851f","slug":"five-patients-admitted-in-lohia-hospital-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहिया अस्पताल में बुखार के पांच मरीज भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहिया अस्पताल में बुखार के पांच मरीज भर्ती
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Updated Fri, 06 Nov 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। डेंगू की आशंका पर बुधवार को पांच मरीजों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां दो को डेंगू की पुष्टि हुई। उधर, डेंगू की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने विजाधरपुर में दवा का छिड़काव किया।
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद कोतवाली के गांव रोहिला निवासी दीपू यादव को कई दिनों से बुखार आ रहा था। हालत गंभीर होने पर गुरुवार को परिजनों ने दीपू को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। यहां पर दीपू के खून के नमूने में डेंगू के लक्षणों की पुष्टि हुई। बुधवार को पांच मरीजों के खून की जांच की गई। इसमें दीपू के अलावा एक अन्य मरीज को भी डेंगू की पुष्टि की गई।
विज्ञापन
उधर, शहर कोतवाली के मोहल्ला बढ़पुर निवासी निखिल, थाना अमृतपुर के गांव नगला हूसा निवासी कांतीदेवी पत्नी मुन्नूलाल, शहर के मोहल्ला साहबगंज चौराहा निवासी पिंकी पत्नी सुरजीत, आवास विकास कालोनी निवासी नेहा पुत्री इच्छाराम को बुखार आने पर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनके खून के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन
उधर, शहर कोतवाली के गांव चांदपुर निवासी मधुवाला पत्नी जयपाल को कई दिनों से बुखार आ रहा था। इस पर परिवार के लोगों ने महिला को शहर के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बुधवार की रात महिला की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि जांच में डेंगू की पुष्टि हुई थी। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। परिजनों ने बताया कि मधुवाला स्वास्थ्य विभाग में संविदा कर्मी के पद पर तैनात थी।