{"_id":"5eecb4c58ebc3e42dd7a286a","slug":"five-migrants-including-old-woman-returned-from-mumbai-and-infected-farrukhabad-news-knp566317963","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में मुंबई से लौटी वृद्धा सहित पांच प्रवासी और कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में मुंबई से लौटी वृद्धा सहित पांच प्रवासी और कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
पलरिया मोहल्ले को सीज कराते पुलिस कर्मी।
- फोटो : FARRUKHABAD
मुंबई से लौटी वृद्धा सहित पांच प्रवासी और संक्रमित
फर्रुखाबाद। जनपद में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। मुंबई व दिल्ली से लौटे प्रवासियों का 16 जून को नमूना लिया गया। गुरुवार देर रात आई रिपोर्ट में वृद्धा सहित पांच प्रवासी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। सभी को एल-1 अस्पताल सीएचसी बरौन में भर्ती कराया गया। इससे जनपद में कुल संक्रमितों की संख्या 89 हो गई। इनमें 42 मरीज ठीक होकर घर जा चुके, जबकि 46 केस एक्टिव हैं। एक संक्रमित महिला की मौत हो चुकी है। छह कांटेक्ट मरीजों को छोड़कर संक्रमित सभी लोग प्रवासी हैं।
शहर के मोहल्ला पलरिया निवासी वृद्ध तीन माह पूर्व पत्नी के साथ अपनी ससुराल मुंबई गया था। 13 जून की लौटने के बाद वह लोहिया अस्पताल जांच कराने गए। थर्मल स्क्रीनिंग करने के बाद नमूना के लिए दूसरे दिन बुलाया गया। 14 जून को लोहिया अस्पताल से उन्हें मेजर एसडी सिंह मेडिकल कालेज फैसिलिटी सेंटर में क्वारंटीन कर दिया गया।
जांच रिपोर्ट में महिला (62) कोरोना संक्रमित मिली। इसके अलावा मोहल्ला भवानी दास पक्कापुल निवासी दंपति 14 जून को मुंबई से लौटकर मेजर एसडी सिंह मेडिकल कालेज में क्वारंटीन हो गए। 16 जून को नमूना लिया गया। इसमें युवक(24) कोरोना पॉजिटिव मिला।
विज्ञापन
वहीं दिल्ली से लौटे शमसाबाद के मोहल्ला दलमीर खां निवासी 28 वर्षीय, बाजार कला निवासी 24 वर्षीय व जटपुरा का 21 वर्षीय युवक पहले घर पहुंचे। इसके बाद बाबा रामरक्षपाल इंटर कालेज में क्वारंटीन किए गए। 16 जून को नमूना लिया गया। तीनों कोरोना संक्रमित मिले। शुक्रवार को पांचों मरीजों को एल-1 अस्पताल सीएचसी बरौन में भर्ती कराया गया।
चार कंटेनमेंट जोन बढ़े
शहर के मोहल्ला पलरिया निवासी वृद्धा के कोरोना संक्रमित पाए जाने पर संपर्क में आए परिजनों व पड़ोसियों को भी फैसिलिटी सेंटर भेजकर क्वारंटीन कर दिया गया। इसके साथ ही गलियों में बल्ली बांधकर मोहल्ला सील कर दिया गया। कंटेनमेंट जोन बनाकर मोहल्ले में स्वास्थ्य टीमें लगा दी गईं। शमसाबाद के मोहल्ला बाजार कला को भी सील कर कंटेनमेंट जोन बना दिया गया है।
वहीं इसी क्षेत्र के गांव जैतपुर में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से सील कर दिया गया। बढ़पुर ब्लाक क्षेत्र के गांव जनैया सठैया निवासी कोरोना संक्रमित महिला की मौत से गांव सील कर कंटेनमेंट जोन बना दिया गया। सभी कंटेनमेंट जोन में आवश्यक वस्तुओं की होम डिलीवरी की जाएगी। कंटेनमेंट जोन में स्वास्थ्य टीमें लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग करने के साथ आवश्यकतानुसार कोरोना जांच कराएंगी।