फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Five including former staff nurse trapped in robbery

पूर्व स्टाफ नर्स समेत पांच लूट में फंसे

Tue, 14 Dec 2021 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Five including former staff nurse trapped in robbery
फर्रुखाबाद। विशेष अदालत एंटी डकैती के न्यायाधीश ने लोहिया अस्पताल की सेवानिवृत्त स्टाफ नर्स, उनके दामाद समेत पांच लोगों के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज करने के आदेश शहर कोतवाल को दिए हैं।
विज्ञापन

फतेहगढ़ निवासी वकील मोहम्मद अताउलहक ने लोहिया अस्पताल में नर्स रहीं म्यूरियल पाल, उनके दामाद अनूप व तीन अज्ञात के खिलाफ कोर्ट में अर्जी दायर की थी। इसमें बताया कि वह म्यूरियल को जानते हैं। 13 अक्तूबर 2021 को वह संजीव मिश्रा को उधार दिए 2.30 लाख रुपये लेकर बाइक से घर लौट रहे थे। बस अड्डा के पास रुकने पर म्यूरियल ने घर पर बुला लिया। वहां उनका दामाद व अन्य तीन लोग मौजूद थे। चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर रुपये लूट कर घर के बाहर डाल दिया।
विज्ञापन

अधिवक्ता श्याम बिहारी दीक्षित ने टैक्सी से ले जाकर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। होश आने पर रुपये मांगने पर म्यूरियल ने जान से मारने की धमकी दी। अर्जी पर सुनवाई के बाद न्यायाधीश ने शहर कोतवाल को रिपोर्ट लिखने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed