फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   First Monday of Savan, decorated pagoda

सावन का पहला सोमवार आज, सजे शिवालय

Mon, 10 Jul 2017 12:02 AM IST
farrukhabad
farrukhabad Updated Mon, 10 Jul 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
First Monday of Savan, decorated pagoda
मंद‌िर में ‌ब‌िजली की ‌फ‌िट‌िंग करते कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद। सावन के पहले सोमवार को लेकर रविवार को शहर के प्रमुख शिव मंदिरों में साफ-सफाई होती रही। प्रमुख पांडेश्वनाथ और कोतवालेश्वरनाथ मंदिर के पट सोमवार को 5 बजे खोल दिए जाएंगे। पूरे दिन मंदिर खुला रहेगा। शहर के रेलवे रोड स्थित प्रमुख पांडेश्वरनाथ मंदिर में सावन के पहले सोमवार को लेकर साफ-सफाई का कार्य चल रहा था।
विज्ञापन


कर्मचारी रंग-बिरंगी झालरों से मंदिर को सजा रहे थे। मंदिर के पुजारी गोपाल शर्मा ने बताया कि सावन के पहले सोमवार को सुबह 5 बजे मंदिर के पट खोल दिए जाएंगे। 6:30 बजे मंगला आरती होगी। 10 बजे शृंगार आरती और 12 बजे भोग आरती होगी। शाम 6 बजे भगवान भोले शंकर की भव्य झांकी भक्तों के दर्शन के लिए खोली जाएगी। रात 11 बजे शयन आरती होगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सावन के सोमवार को मंदिर पूरे दिन खुले रहेंगे। उन्होंने बताया कि भीड़ को देखते हुए बेरीकेडिंग की भी व्यवस्था करवाई जाएगी। इसके साथ ही पुलिस प्रशासन से पर्याप्त मात्रा में मंदिर परिसर में पुलिसफोर्स लगवाए जाने की मांग की गई है। उधर, घुमना कोतवाली के पीछे स्थित कोतवालेश्वरनाथ मंदिर में भी पूरे दिन साफ-सफाई का काम चलता रहा। मनीष मिश्र ने बताया कि सुबह तड़के मंदिर के द्वार खुल जाएंगे, जो पूरे दिन खुले रहेंगे। देर रात शयन आरती होगी। इस दौरान भगवान भोलेनाथ की भव्य झांकी भी सजाई जाएगी। इसके अलावा पुठरी स्थित शिव मंदिर, नया कोठा पार्चा स्थित द्वादश ज्योर्तिलिंग मंदिर और तामेश्वरनाथ आदि मंदिरों में भी साफ-सफाई होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूजन विधि
दूध, दही, घी, शक्कर, पंचामृत से शिवलिंग का रुद्राभिषेक करें। केसर व चंदन का तिलक लगाएं। बेल, पत्र व पुष्प अर्पित कर भोग लगाएं। इसके बाद आरती कर प्रसाद वितरित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed