फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Firing was also done with a firearm in the district jail

जिला जेल में तमंचे से भी हुई थी फायरिंग

Wed, 10 Nov 2021 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Firing was also done with a firearm in the district jail
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ कोतवाल ने जिला जेल के उपद्रव में तमंचे से भी फायरिंग होने और बैरक नंबर छह के पास, तमंचा, तीन कारतूस व तीन कारतूस के खोले मिलने का मुकदमा दर्ज कराया है। बवाल के बाद एसपी ने जेल के बाहर बाउंड्रीवाल के पास एक तमंचा मिलने की जानकारी दी थी।
विज्ञापन

जिला जेल में उपद्रव के बाद एसपी अशोक कुमार मीणा ने जेल के बाहर बाउंड्रीवाल के पास तमंचा मिलने की जानकारी दी थी। अब फतेहगढ़ कोतवाल जयप्रकाश पाल ने अज्ञात के खिलाफ आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज कराया है। इस मुकदमे में कोतवाल ने बताया है कि रविवार को उपद्रव शांत होने के बाद बंदियों को बैरक में बंद दिया गया था।
विज्ञापन

इसके बाद कोतवाल जय प्रकाश पाल, दरोगा आनंद शर्मा, अमित शर्मा, शैलेंद्र कुमार ने फोर्स के साथ जेल में तलाशी ली थी। बैरक नंबर छह के पास एक झोले में 315 बोर का तमंचा व एक कारतूस मिला था। तमंचे में कारतूस का खोखा फंसा था और बारूद की गंध आ रही थी। इससे लगा कि कुछ देर पहले ही तमंचे से फायर किया गया था। कुछ दूरी पर दो खोखे व दो कारतूस और पड़े मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed