{"_id":"a2f8f07aa1de42db148140df7847afcc","slug":"firing-assault-case-reports-on-17-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फायरिंग, मारपीट मामले में 17 पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फायरिंग, मारपीट मामले में 17 पर रिपोर्ट
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
Updated Tue, 08 Dec 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शमसाबाद। मेड़ काटने के विवाद में हुई फायरिंग और मारपीट के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के करीब 17 लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
गांव जटपुरा कैलियाई निवासी जवाहरलाल सोमवार को अपने खेत पर जुताई करने गए थे। इनके पास में विलावलगंज निवासी अभिनंदन सिंह के भी खेत है।
जवाहरलाल और अभिनंदन सिंह के बीच खेत की मेड़ काटने को लेकर मारपीट और फायरिंग हुई थी। इस घटना में दोनों पक्षों से चार लोग घायल हो गए थे।
मंगलवार को जवाहर लाल ने रवींद्र, नन्हें, राजेंद्र, अभिनंदन सिंह, सियाराम, नीलेश, बालेश, हरिओम और विमलेश निवासी विलावलगंज के खिलाफ और दूसरे पक्ष से नेत्रपाल ने अभिनंदन सिंह, ज्ञान सिंह, मानसिंह, श्याम सिंह, ब्रजपाल, धर्मपाल, शिवरतन और सतीशचंद्र निवासी विलावलगंज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
पुलिस ने दोनों पक्षों से अभिनंदन सिंह, नेत्रपाल और ब्रजपाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एसओ कुलदीप दीक्षित ने बताया कि अन्य आरोपियों को भरी शीघ्र ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन