{"_id":"59442acc4f1c1b4f568b4a69","slug":"fire-in-two-houses-housekeeping-ashes","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घरों में लगी आग, गृहस्थी राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो घरों में लगी आग, गृहस्थी राख
फर्रुखाबाद
Updated Sat, 17 Jun 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
आग बुझाते ग्रामीण।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कायमगंज। कोतवाली क्षेत्र के गांव दुंदीनगला में दो घरों में आग लग गई। इससे पूरी गृहस्थी जलकर राख हो गई। गंाव दुंदी नगला निवासी कामता प्रसाद की पत्नी शुक्रवार सुबह अपने घर में चूल्हे पर खाना बना रही थी। तभी चूल्हे से निकली चिंगारी उनके छप्पर में जा लगी और छप्पर ने आग पकड़ ली। लपटें देख घर में चीखपुकार मच गई। जब तक गांव के लोग कुछ समझ पाते जब तक आग ने पड़ोसी फूलचंद्र के घर को भी चपेट में ले लिया।
आसपास के लोग उस ओर भागे और पंपिंग सेट व हैंडपंप चलाकर आग बुझाने का प्रयास किया। करीब एक घंटे बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक दोनों घर पूरी तरह जलकर खाक हो गए थे। अगिभनकांड में कामता प्रसाद के यहां लगभग 75 हजार रुपये की कीमत की 21 क्विंटल तंबाकू, गृहस्थी का सारा सामान व पांच हजार रुपये की नगदी समेत डेढ़ लाख रुपये का सामान जल गया।
फूलचंद्र के 55 हजार रुपये, एक क्विंटल 1 क्विंटल 80 किलो तंबाकू, घरेलू सामान व एक पंपिंग सेट का इंजन समेत करीब एक लाख रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। गंाव में हुए अगिभनकांड की सूचना ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन को दी गई है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से क्षति का आंकलन कराकर पीड़ितों को आर्थिक मदद दिलाए जाने की मांग की है।