{"_id":"590f5d6e4f1c1b50548510b1","slug":"fire-from-the-sky-people-are-helpless-to-heat","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसमान से बरसी आग, लोग गर्मी से बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आसमान से बरसी आग, लोग गर्मी से बेहाल
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
Updated Sun, 07 May 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार को तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट अवश्य आई लेकिन आसमान से बरस रही आग से लोगों का हाल बुरा हो गया। चिलचिलाती धूप के चलते दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसर गया।
धूप से बचने के लिए लोगों ने छाते का सहारा लिया। कार्यालयों में भी लोग कूलर के आगे बैठे नजर आए।
शुक्रवार को तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस था। वहीं शनिवार को तापमान अधिकतम 43.3 और न्यूनतम 27.1 डिग्री पहुंच गया। रविवार को तापमान एक डिग्री सेल्सियस गिरकर 42.1 डिग्री सेल्सियस पहुंचा जरूर लेकिन भीषण गर्मी से लोगों का हाल बुरा रहा।
रिक्शे और टेंपो आदि वाहनों पर सवार लोग पसीने से तरबतर नजर आए। रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस अड्डे पर यात्री पानी की टंकियों पर पानी भरते देखे गए। भीषण गर्मी के चलते संडे बाजार में दोपहर के समय सन्नाटा पसरा रहा। शाम को भी भीषण उमस से लोगों का बुरा हाल रहा।