फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Fire at Medical Store, two injured

मेडिकल स्टोर में लगी आग, दो जख्मी

Sat, 06 May 2017 11:40 PM IST
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
अमर उजाला/फर्रुखाबाद Updated Sat, 06 May 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
Fire at Medical Store, two injured
मेडिकल स्टोर में जले सामान को देखते मेडकिल स्टोर मालिक के पिता विशनूदयाल। - फोटो : amarujala
कसबे के मेंहदीबाग मोहल्ले में एक मेडिकल स्टोर में आग लग गई जिससे सारा सामान जलकर राख हो गया। हादसे में दुकान स्वामी समेत दो लोग घायल हो गए। मेडिकल स्टोर के मालिक ने कोतवाली में अज्ञात लोगों के खिलाफ आग लगाने की तहरीर दी है।
विज्ञापन



नगर क्षेत्र के मोहल्ला नई कालोनी मेंहदीबाग निवासी संजय गंगवार उर्फ गांधी का पशु अस्पताल के पास जानवरों की दवाओं का मेडीकल स्टोर है। शुक्रवार रात जब वह अपने दोस्त रजनेश निवासी चिलौली के साथ विवाह समारोह से लौट कर आए तो उन्हें मेडिकल स्टोर के अंदर से धुंआ निकलता दिखा।
विज्ञापन


इस पर जैसे ही दोनों ने दुकान का शटर उठाया वैसे ही मेडिकल स्टोर के अंदर रखी दवाओं में विस्फोट हो गया। इसमें रजनेश गंभीर रूप से झुलस गए और संजय नीचे गिरकर घायल हो गए। आग लगने के सूचना पर आसपास के लोग व परिजन मौके पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। आसपास के लोगों ने घंटों मशक्कत कर पानी डालकर आग पर काबू पाया। मेडिकल स्टोर स्वामी संजय गंगवार ने बताया कि आग से करीब पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है।


उनके पिता विशनूू दयाल ने बताया कि तीन चार दिन पहले दुकान की शटर के नीचे से चार पांच जली हुई लकड़ियां  मिली थीं, लेकिन उस वक्त इस ओर ध्यान नहीं दिया गया। कोतवाल भुवनेश कुमार का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed