फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Fire at medical store, millions of drugs burnt

मेडिकल स्टोर में लगी आग, लाखों की दवाएं जलीं

Wed, 12 Jun 2019 11:09 PM IST
प्रशांत कुमार फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 12 Jun 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
Fire at medical store, millions of drugs burnt
आग से जलीं मेडिकल स्टोर में रखीं दवाएं। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अजनर के समीप स्थापित मेडिकल स्टोर में मंगलवार की रात शार्ट सर्किट से आग लग गई। फ्रिज में आग लगने के बाद दवाओं की बोतलें फटने से भड़की आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दुकान में रखी लाखों की दवाएं जलकर राख हो गईं।
विज्ञापन



कस्बा जैतपुर निवासी अशोक पाठक पीएचसी के समीप मेडिकल स्टोर की दुकान किए हैं। मंगलवार की रात अशोक दुकान बंद कर एक शादी समारोह में कस्बा चरखारी गया था। देर रात दुकान में शार्ट सर्किट से अचानक आग लग गई।
विज्ञापन


फ्रिज जलने के साथ दवाओं की बोलते फटने से पूरी दुकान जल गई। इस दौरान निकल रही यूपी 100 पुलिस की गाड़ी ने जब दुकान से धुएं का गुबार व आरग की लपटें निकलती देखीं तो तत्काल दुकान मालिक को सूचना दी। सूचना मिलते ही दुकानदार मौके पर पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों और पुलिस ने आसपास स्थित जलस्रोतों से पानी लाकर करीब दो घंटे बाद आग बुझा पाई, तब तक दुकान में रखी दवाएं व अन्य सामान जलकर राख हो गया। थानाध्यक्ष अजनर आनंद कुमार भी मौके पर पहुंचे और खंभे से बिजली कटवाई। मामले की सूचना राजस्व विभाग के कर्मचारियों को भी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed