फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   FIR lodged for embezzling Rs 1.70 lakh given for visa making

Farrukhabad News: वीजा बनवाने के लिए दिए 1.70 लाख रुपये हड़पने पर प्राथमिकी

Fri, 12 Jun 2026 01:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged for embezzling Rs 1.70 lakh given for visa making
फर्रुखाबाद। हज यात्रा के लिए 13 लोगों को वीजा दिलाने के लिए दिए सहारनपुर जिले के जालसाज ने 1.70 लाख रुपये हड़प लिए। रुपये वापस मांगे, तो जान से मारने की धमकी दी। कई बार पुलिस से शिकायत की मगर सुनवाई न होने पर कोर्ट की शरण ली।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के मोहल्ला ग्राटगंज निवासी मोहम्मद शोएब खान ने कोर्ट के आदेश पर सहारनपुर जिले के भानकमऊ निवासी मोहम्मद फैजुल आमिर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। कहा कि उनकी पत्नी के नाम एक ट्रैवल एजेंसी संचालित है। इसका मुख्य काम मुस्लिम समाज के लोगों को हज यात्रा के लिए वीजा, पासपोर्ट व अन्य प्रपत्रों के आधार पर सुविधा उपलब्ध कराना है। शोएब को 13 अलग-अलग हज यात्रियों के लिए वीजा की जरूरत थी। 7 फरवरी को व्हाट्सएप से मोहम्मद फैजुल आमिर से बात हुई। उसने 2.70 लाख रुपये शुल्क बताया। 18 फरवरी को 1.70 हजार ऑनलाइन खाते में रुपये दे दिए। शेष एक लाख रुपये 18 फरवरी को वीजा मिलने के बाद देना तय हुआ। फैजुल को वीजा के लिए सभी प्रपत्र दे दिए। मगर समय बीतने के बाद भी वीजा उपलब्ध नहीं कराया। कई बार संपर्क किया मगर बाद में व्हाट्सएप भी बंद कर लिया। वीजा या रुपये देने को कहा, तो टालमटोल करता रहा। 10 मई की सुबह 11 बजे फैजुल आमिर से जब रुपये मांगे जो गालियां दीं। उसने घर से उठवाकर जान से मारने की धमकी दी। उसका पूरा रुपया हड़प लिया है। शिकायत के बावजूद पुलिस ने सुनवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed