{"_id":"590cbe864f1c1bd210441533","slug":"fingers-firing-in-two-sides","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पक्षों में चले लाठी डंडे, फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो पक्षों में चले लाठी डंडे, फायरिंग
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
Updated Fri, 05 May 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
दस दिन पूर्व मामूली सी बात पर हुए झगड़े को लेकर दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले और फायरिंग भी हुई। पति-पत्नी समेत पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने चार घायलों समेत 12 लोगों को हिरासत में लिया है।
थाना क्षेत्र के गांव गौसपुर निवासी सईद का कहना है कि 25 अप्रैल को उनके बच्चों की दूसरे पक्ष के लोगों से कहासुनी हो गई थी। इसे गांव के बड़े-बुजुर्गों ने निपटा दिया था। शुक्रवार को वह गांव में ही एक कार्यक्रम गए थे। उनकी पत्नी परवीन घर पर अकेली थी। गांव का मान उर्फ उमरदराज आया और गाली गलौज करने लगा।
गालीगलौज सुनकर जब उसकी पत्नी बाहर आई तो मान और उसके साथ आए साथियों ने पत्नी के साथ मारपीट कर दी। सूचना पर वह घर पहुंचा तो दबंगों ने उनके साथ भी मारपीट कर दी।
विज्ञापन
बीच बचाव करने आए गांव के सलमान को भी पीट दिया। परवीन का आरोप है कि मारपीट करने के बाद दबंगों ने अपनी छत पर पहुंच कर कई बार फायर किए। एसओ रजनेश चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने एक पक्ष से मान, शीबू, अनवार, असद, मुन्ने, अयाज और अच्छे और दूसरे पक्ष से सोएब, मोनिश, सलमान, सद्दाम और सईद को हिरासत में ले लिया है।
एसओ रजनेश चौहान ने बताया कि मारपीट की जानकारी हुई थी। फायरिंग की सूचना झूठी है। हिरासत में लिए गए आरोपियों के खिलाफ सख्त निरोधात्मक कार्रवाई की जाएगी।