फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   fighting between two group in farrukhabad

फर्रुखाबाद: बच्चों के विवाद में ईंट-पत्थर चले, 13 महिलाओं सहित 33 का चालान

Thu, 30 Apr 2020 08:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2020 08:30 PM IST
विज्ञापन
fighting between two group in farrukhabad
कमालगंज के गांव महरूपुर राबी में विवाद के बाद गली में पड़े ईंट पत्थर। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद के कमालगंज में महरूपुर राबी गांव के आरपी डिग्री कॉलेज मैदान में बुधवार को क्रिकेट खेलने के दौरान बच्चों में हुए विवाद की आग दूसरे दिन गुरुवार को भड़क गई। दोनों पक्षों में जमकर ईंट-पत्थर चले। पुलिस ने लाठियां फटकारीं और 13 महिलाओं सहित 33 लोगों का शांतिभंग में चालान कर दिया। तीन बाइकें सीज कर घर में मिला पांच सौ लीटर लहन नष्ट कर दिया।
विज्ञापन

आरपी डिग्री कॉलेज के खेल मैदान में बुधवार सुबह बस्ती के बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। इसी दौरान खुशीराम के आठ वर्षीय पुत्र राजन व वीरेंद्र के 17 वर्षीय पुत्र साहिल में मारपीट हो गई। बच्चों के घर पहुंचने पर दोनों पक्षों की महिलाओं ने उलाहना देना शुरू कर दिया। मैदान के पास एक बाग में पूजा होने के बाद शाम को जब लोग घर पहुंचे तो विवाद बढ़ गया। देर शाम 8 बजे दोनों पक्षों में गाली-गलौज के बाद ईंट-पत्थर व लाठी-डंडे चलना शुरू हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर यूपी 112 मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों को समझाकर शांत कर दिया। रात 11 बजे तनाव की सूचना पर फिर थाना पुलिस ने पहुंचकर हिदायत दी। गुरुवार सुबह आठ बजे एक पक्ष के लोगों के शौचालय जाने के दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडे व सरिया लेकर घेर लिया। इसी दौरान छतों और दरवाजों से ईंट-पत्थर चलने लगे। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी अजय नारायण सिंह ने लाठियां चटकाकर 33 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed