{"_id":"57c5bbcf4f1c1b453b2cb0f0","slug":"fellow-hijacker-shot-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"साथी की गोली से मरा अपहरणकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साथी की गोली से मरा अपहरणकर्ता
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
Updated Tue, 30 Aug 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
अधेड़ का अपहरण करने आए अपहरणकर्ताओं की चलाई गोली उन्हीं के साथी को लग गई। गोली लगने पर अन्य अपहरणकर्ता भाग गए। अधेड़ ने गांव पहुंच कर घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस घायल पड़े अपहरणकर्ता को लोहिया अस्पताल ले गई, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
थाना कमालगंज के गांव चौबेपुर निवासी तुला राम के बेटे प्रेम चंद (42) अपने खेतों से भैंस वापस लौट रहे थे। तभी झाड़ियों के पास छुपे तीन अपहरणकर्ता निकले और प्रेम चंद को दबोच लिया। वह प्रेम चंद का मुंह दबा कर सड़क की ओर खड़ी गाड़ी पर लेकर जा रहे थे। प्रेम चंद खुद को बचाने के लिए अपहरणकर्ताओं से भिड़ गया।
हाथापाई के दौरान एक अपहरणकर्ता ने उस पर फायरिंग कर दी। गोली प्रेम चंद को न लगकर पास खड़े उसके साथी को लग गई। गोली लगते ही अपहरणकर्ता भाग खड़े हुए। उनकी गिरफ्त से छूट प्रेम चंद पुलिस के पास पहुंचा और जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस को अपहरणकर्ता घायल अवस्था में मिला।
विज्ञापन
पुलिस उसे लोहिया अस्पताल ले गई, जहां उसे डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रेम चंद का कहना है कि गांवों में मंदिर के निर्माण कार्य चल रहा है। कुछ पक्ष के लोग इसका विरोध कर रहे है। इसी रंजिश में पहले भी उसके ऊपर हमले की कोशिश की गई है। वहीं, पुलिस मृतक के हुलिये के आधार पर अपहरणकर्ताओं की तलाश में लगी है।