{"_id":"632216ad737d420adc697f05","slug":"fault-in-ups-digital-x-ray-off-farrukhabad-news-knp718132849","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीएस में फाल्ट, डिजिटल एक्सरे बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीएस में फाल्ट, डिजिटल एक्सरे बंद
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। डॉ. राममनोहर लोहिया अस्पताल में लगी डिजिटल एक्सरे मशीन के यूपीएस में फाल्ट हो गया। इससे दो घंटे तक एक्सरे नहीं हो सके। कई मरीजों को बिना जांच के लौटना पड़ा।
अस्पताल में लगी डिजिटल एक्सरे मशीन से औसतन रोजाना 60 एक्सरे होते हैं। बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे जब मशीन का यूपीएस खोला गया, तो कुछ ही देर में उसमें तेज आवाज के साथ फाल्ट हो गया। इसके बाद मशीनें बंद हो गईं। एक्सरे टेक्नीशियन यूपी सिंह ने खराबी दूर करने की कोशिश की लेकिन दोबारा फाल्ट हो गया। उन्होंने सीएमएस और संबंधित कंपनी के अधिकारियों को मेल भेजकर तकनीकी खराबी की जानकारी दी।
सुबह करीब साढ़े 10 बजे सामान्य एक्सरे मशीन को चालू किया गया। कुछ जरूरी एक्सरे उससे किए गए। बाकी लोग लौट गए। सीएमएस डॉ. राजकुमार गुप्त ने बताया कि कंपनी को सूचना दे दी है। इंजीनियर आने के बाद ही मशीन ठीक ढंग से चालू हो सकेगी।