फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Father hanged himself when his son discussed selling his land

Farrukhabad News: बेटे के जमीन बेचने की चर्चा पर पिता ने लगाया फंदा

Mon, 21 Apr 2025 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Apr 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Father hanged himself when his son discussed selling his land
मोहम्मदाबाद। पुत्र के जमीन बिक्री की जानकारी से आहत वृद्ध ने दुपट्टे से फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर नमूने लिए।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव नगला स्वामी निवासी दीनदयाल (70) के तीन पुत्र गजराज, होरीलाल तथा रामसरन हैं। इसमें गजराज की पहले ही मौत हो चुकी है। दीनदयाल ने घर वालों के कहने पर होरीलाल के हिस्से की 13 बीघा जमीन उसके नाम कर दी थी। इसके बाद से होरीलाल परिवार के साथ हरियाणा चले गए। दीनदयाल ने काफी पहले ही रामसरन को घर से निकाल दिया। वह ग्राम पंचायत की जमीन पर मकान बना कर रवा है। रामसरन को पता चला कि होरीलाल जमीन बेच रहा है। उसने इस बात की जानकारी पिता दीनदयाल को दी। जमीन बिक्री की बात सुनकर दीनदयाल सदमे में आ गए।
विज्ञापन

दीनदयाल ने बीती रात घर के जीने के लिंटर की सरिया के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी। मां-बेटा खेत से घर लौटे तो दीनदयाल के शव को लटकता देखा। पति का शव देखकर चमेली देवी की चीख निकल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि तीन दिन पहले होरीलाल ने घर आकर फसल बेच दी थी। वह खेत बेचने की बात कर रहा था। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed