{"_id":"c001c3d6bb671a53a514d4931700e14e","slug":"fatehgarh-ramlila-committee-reinstated-the-dissolved-council-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहगढ़ रामलीला परिषद भंग कमेटी बहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहगढ़ रामलीला परिषद भंग कमेटी बहाल
ब्यूरो अमर उजाला फर्रुखाबाद।
Updated Fri, 25 Dec 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहगढ़ रामलीला परिषद की बैठक में भंग कमेटी को बहाल कर दिया है। परिषद में रवीश द्विवेदी को अध्यक्ष और पंकज अग्रवाल को महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन
रामलीला परिषद अध्यक्ष रवीश द्विवेदी ने अक्तूबर 2015 में भरत मिलाप कार्यक्रम के दौरान कमेटी भंग किए जाने की घोषणा कर नई कमेटी गठन करने के लिए संरक्षक बृजराज सक्सेना और पंडित रामकृपाल मिश्र को पत्र भेजा था। शुक्रवार को संरक्षक बृजराज सक्सेना की अध्यक्षता में उनके आवास पर बैठक हुई।
विज्ञापन
इस दौरान पंकज अग्रवाल ने कहा कि सहयोग न मिलने के कारण रामलीला कराने में दिक्कत हुई थी। इस कारण कमेटी को भंग कर संरक्षकों के पास रिपोर्ट भेजी गई थी।
विज्ञापन
संरक्षक बृजराज सक्सेना ने रामलीला परिषद की भंग कमेटी को बहाल कर दिया। अध्यक्ष रवीश द्विवेदी ने कहा कि पदाधिकारियों का सहयोग न मिलने की पीड़ा है। इसी कारण कमेटी भंग की थी। अगर पदाधिकारियों का समर्थन मिलता रहा तो वह रामलीला को और बेहतर करने का प्रयास करेंगे।
इस दौरान बबलू गोस्वामी, अरविंद वाजपेई, राजेन्द्र गुप्ता, संजू रस्तोगी, नरेश चंद्र वर्मा, अवधेश दीक्षित, अजीत मिश्र, रवींद्र कुमार वैश्य, नरेश चंद्र वर्मा, चमन टंडन, पप्पू फोरमैन, मनीष अग्रवाल, सोनू गुप्ता, उमेश चतुर्वेदी, अल्लादीन, पुष्पेंद्र यादव, श्रीनरायन त्रिवेदी मौजूद रहे।
संचालन रजत क्रांतिकारी ने किया। बैठक में परिषद के उपाध्यक्ष महेश चंद्र पांडेय के निधन पर शोक जताया गया।