{"_id":"743b7856933492a6f45b359090427985","slug":"fatehgarh-inspector-reprimand-on-increasing-robberies-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़ती चोरियों पर फतेहगढ़ कोतवाल को फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़ती चोरियों पर फतेहगढ़ कोतवाल को फटकार
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Tue, 10 Feb 2015 11:09 PM IST
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक ने मंगलवार को अपराध समीक्षा बैठक कर चोरियों का खुलासा न
विज्ञापन
होने पर फतेहगढ़ कोतवाल को फटकार लगाई। इसके साथ ही वांछिताें की गिरफ्तारी
के निर्देश दिए। पुलिस सम्मेलन में समस्याओं का निस्तारण न होने पर फटकार
लगाई गई।
एसपी विजय यादव ने मंगलवार को पुलिस लाइन सभागार में अपराध समीक्षा बैठक की। इस दौरान एसपी ने फतेहगढ़ कोतवाल कुंअर बहादुर सिंह को बाइक और अन्य चोरियों का खुलासा न होने पर फटकार लगाई। एसपी ने सभी एसओ को हिदायत दी कि लगातार वांछितों की लिस्ट बढ़ रही है। इनकी गिरफ्तारी की जाए। इसके साथ ही ट्रैक्टरों पर सरिया लाद कर जाने वाले ट्रैक्टर का चालान किया जाए।
इनके कारण हादसे ज्यादा होते हैं। यहां वांछितों की गिरफ्तारी न होने कई एसओ को फटकार लगाई गई। वहीं पुलिस सम्मेलन में आने वाली शिकायतों का निस्तारण न होने पर भी क्लास हुई। इन्हें हिदायत दी गई कि जल्द से जल्द सम्मेलन की शिकायतों का निस्तारण किया जाए। हिस्ट्रीशीटरों पर निगरानी की जाए। उन्होंने कहा कि कुछ समय से थानों में पीली पर्ची नहीं काटी जा रही है।
सभी थानेदार पीड़ितों को पीली पर्ची काट कर दें। प्रार्थनापत्राें का 24 घंटे में निस्तारण करें। इस मौके पर एएसपी रामभवन चौरसिया समेत सभी सीओ और थाना प्रभारी मौजूद रहे।