{"_id":"6065dba239f55d32fe6c49e1","slug":"farrukhabad-women-shut-down-liquor-shop-jammed-on-road-with-sticks-sticks-pestle","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फर्रुखाबाद: महिलाओं ने शराब ठेके को बंद कराया, लाठी-डंडे, मूसल लेकर सड़क पर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रुखाबाद: महिलाओं ने शराब ठेके को बंद कराया, लाठी-डंडे, मूसल लेकर सड़क पर लगाया जाम
Thu, 01 Apr 2021 08:50 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 01 Apr 2021 08:50 PM IST
विज्ञापन
सड़क पर मौजूद महिलाएं
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद के एक गांव में खुले देसी शराब के ठेके से परेशान महिलाओं ने लाठी-डंडे और मूसल लेकर दुकान बंद करवा दी। उन्होंने रोड पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे पुलिस इंस्पेक्टर ने दुकान बंद कराने का आश्वासन दिया। करीब ढाई घंटे बाद महिलाएं रोड से हटीं। इस दौरान लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
मऊदरवाजा थाने के गांव जनैया सठैया में शराब ठेका है। यहां शराब पीकर पुरुष घरों में उत्पात मचाते हैं। इससे महिलाएं और बच्चे परेशान हैं। गांव की निवर्तमान बीडीसी मंजू देवी की अगुवाई में गुरुवार सुुबह एकत्र हुई महिलाओं ने दुकान में बिकने आई शराब की पेटियां नहीं उतरने दीं। दोपहर में फिर शराब पहुंची, तो महिलाओं में उबाल आ गया।
करीब 100 महिलाएं, युवतियां, बच्चे लाठी-डंडे और मूसल लेकर रोड पर आ गए। उन्होंने जसमई से सिरोली जाने वाले मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर जेपी शर्मा महिला सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने आसपास चौकी प्रभारियों को भी बुला लिया। जाम खुलवाने का प्रयास किया तो महिलाएं नारेबाजी करने लगीं।

उन्होंने शराब की दुकान हमेशा के लिए बंद कराने की बात कही। महिलाओं ने कहा कि दुकान से शराब पीकर रोजाना आसपास गांव के तमाम लोग गालीगलौज, अभद्रता करते हैं। इससे छोटे बच्चों और बेटियों पर बुरा असर पड़ रहा है। आए दिन नशे में पुरुष घरों में महिलाओं के साथ अभद्रता करते हैं। ठेका यहां नहीं होगा, तो दूर गांवों से खरीदकर कम ला पाएंगे।
उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर ठेका नहीं चलने देंगे। महिलाओं का गुस्सा देख इंस्पेक्टर ने अफसरों को अवगत कराया। इसके बाद उन्होंने महिलाओं से दुकान हटवाने का आश्वासन दिया। दोपहर करीब ढाई बजे महिलाएं रोड से हटकर अपने दरवाजों और पेड़ के नीचे एकत्रित हो गईं। महिलाओं ने चेतावनी दी कि यदि अब दुकान खोली गई, तो वह फिर विरोध करेंगी।
विरोध करने वालों में धन्नो देवी, बसंती देवी, दीपिका, लक्ष्मी देवी, चंद्रवती, सीता देवी, रामवती आदि 100 से अधिक महिलाएं थीं। इंस्पेक्टर जेपी शर्मा ने बताया कि महिलाओं की बात सुनी गई। उन्हें संतुष्ट कर दिया गया है। अधिकारियों को भी पूरे मामले को बता दिया गया है।