{"_id":"613498968ebc3e6ee2353a67","slug":"farrukhabad-wife-brutally-murdered-by-shovel-husband-absconding-leaving-blood-stained-corpse","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्रूखाबाद: पत्नी की फावड़े से काटकर बेरहमी से हत्या, खून से सनी लाश छोड़ पति हुआ फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रूखाबाद: पत्नी की फावड़े से काटकर बेरहमी से हत्या, खून से सनी लाश छोड़ पति हुआ फरार
Sun, 05 Sep 2021 03:53 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रूखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रूखाबाद
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 05 Sep 2021 03:53 PM IST
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस
- फोटो : amar ujala
फर्रुखाबाद के मऊदरवाजा थाने के गांव ढिलावल निवासी ज्ञानचंद्र जाटव ने अपनी पत्नी कामिनी जाटव (45) को रविवार दोपहर में फावड़े से कई वार करके काट डाला। महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
पति घटना को अंजाम देकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। हत्या की सूचना पर पुलिस भी जांच के लिए मौके पर पहुंची है। परिजनों का कहना है कि आरोपी पति शराब पीने का आदी है।
पत्नी शराब पीने का विरोध करती थी। इसी के चलते वह विवाद करता था। पत्नी कामिनी मकान में ही मशीन रखकर सिलाई करके परिवार चलाती थी। पति उसकी कमाई के पैसे भी मारपीट कर मांगता था। महिला के पांच बेटी और दो पुत्र हैं। दोनों बेटे बाहर रहकर मजदूरी करते हैं।