{"_id":"6129ddf32c02cf59cf3cf770","slug":"farrukhabad-truck-driver-s-body-found-hanging-on-the-noose-police-started-investigation","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्रूखाबाद: फांसी के फंदे पर लटका मिला ट्रक चालक का शव, पुलिस ने शुरु कर जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रूखाबाद: फांसी के फंदे पर लटका मिला ट्रक चालक का शव, पुलिस ने शुरु कर जांच
Sat, 28 Aug 2021 12:26 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रूखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रूखाबाद
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 28 Aug 2021 12:26 PM IST
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस
- फोटो : amar ujala
फर्रूखाबाद के अमृतपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में ट्रक चालक का शव फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फांसी के फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
फर्रुखाबाद के अमृतपुर थाने के नगला हूसा निवासी संजीव यादव (45) ट्रक चलाता था। वह शहर कोतवाली के कादरीगेट स्थित बाबा विश्वनाथ स्कूल के भवन में किराए पर रहता था। स्कूल के बरामदे में शनिवार सुबह उसका शव बरामदे में साड़ी के फंदे से फांसी पर लटका मिला।
उसके कमरे में ताला लगा था। इसकी सूचना दूसरे कमरे में रह रहे रिश्ते के साले रामप्रकाश ने सूचना पुलिस को दी। इसके बाद छोटा भाई अजीत यादव परिवार सहित मौके पर पहुंचा। पुलिस ने शव नीचे उतरवा कर कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
साले रामप्रकाश ने बताया कि संजीव शुक्रवार रात ट्रक खड़ा करके कमरे पर आए थे। स्कूल के भवन में कई अन्य किराएदार भी रहते हैं। उसमें फिलहाल पढाई बन्द चल रही है। स्कूल के मालिक प्रमोद कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे।
मृतक संजीव के परिजनों और साले रामप्रकाश में विवाद भी हुआ, मगर लोगों ने शांत कर दिया। संजीव के भाई का कहना था कि रामप्रकाश को सब कुछ पता है।