फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farrukhabad: sweeper beaten for removing election posters, accused absconding, warning of agitation

फर्रुखाबाद: चुनाव के पोस्टर हटाने पर सफाईकर्मी को पीटा, आरोपी फरार, आंदोलन की चेतावनी 

Tue, 30 Mar 2021 10:00 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 30 Mar 2021 10:00 PM IST
विज्ञापन
Farrukhabad: sweeper beaten for removing election posters, accused absconding, warning of agitation
सफाईकर्मी से मारपीट - फोटो : amar ujala
फर्रुखाबाद के राजेपर में प्रशासन के आदेश पर दुकानों व घरों की दीवारों पर लगे पोस्टरों को हटा रहे सफाईकर्मी की चार लोगों ने पिटाई कर दी। बचाने आए परिजनों को भी पीटा और बाइक को तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया। पीड़ित ने चारों हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


आरोपियों की 24 घंटे में गिरफ्तारी नहीं होने पर सफाई कर्मचारी संगठन ने आंदोलन की धमकी दी है। राजेपुर थाना क्षेत्र के गांव तुषौर निवासी सफाई कर्मचारी रामबाबू की राजेपुर क्षेत्र में ड्यूटी लगी है। पंचायत चुनाव की आदर्श आचार संहिता लगने से प्रशासन के आदेश पर घरों, दुकानों व बिजली के पोलों पर लगे पोस्टरों को हटाया जा रहा है।
विज्ञापन


29 मार्च को रामबाबू राजेपुर कसबा में मकान की दीवार व दुकानों पर लगे पोस्टरों को हटा रहा था। इसी दौरान जगपाल सिंह, शिवम, गुड्डू और अतुल सिंह ने पोस्टर हटाने का विरोध किया। बात नहीं मानने पर चारों लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। शोर होने पर वहीं पास में मौजूद भतीजे वीरपाल, जितेंद्र, अमित, सुमित व भाई सुरेश, दिनेश बचाने पहुंचे तो उनको भी लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमलावरों ने रामबाबू की बाइक तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दी। पीड़ित रामबाबू ने जगपाल सिंह, शिवम, गुड्डू व अतुल सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के नेता अरविंद सिंह ने आरोपियों की गिरफ्तार करने की मांग की। उन्होंने कहा कि 24 घंटे में आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार नहीं करती है तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed