फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   farrukhabad sports

शिवम व सलोनी को मिली चैंपियनशिप

Wed, 05 Feb 2020 07:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2020 07:03 PM IST
विज्ञापन
farrukhabad sports
द्री विशाल कालेज में चैंपियन छात्र-छात्रा के साथ खड़े प्राचार्य व कालेज स्टाफ। संवाद न्यूज एजें? - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। बद्रीविशाल पीजी कालेज में शुरू हुए दो दिवसीय 56वें वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं का बुधवार को समापन हो गया। इनमें बालक वर्ग में शिवम राजपूत और बालिका वर्ग में सलोनी ने चैंपियनशिप पर कब्जा किया। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

बद्रीविशाल पीजी कालेज में मंगलवार को 56वीं वार्षिक खेलकूूद प्रतियोगिताएं शुरू हुईं। बुधवार को प्राचार्य डा. एससी मिश्रा के कुशल नेतृत्व और डा. सुरेंद्र सिंह के संयोजन में प्रतियोगिताएं कराई गईं। 10 हजार मीटर दौड़ बालक वर्ग में सतेंद्र सिंह ने प्रथम, अभिषेक कुमार पाल ने द्वितीय और ओम दीक्षित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में सलोनी ने प्रथम, सीमा देवी ने द्वितीय और ऋचा मिश्रा, दिव्या पांडेय ने तीसरा स्थान पाया। 200 मीटर दौड़ बालक वर्ग में शिवम राजपूत ने प्रथम, शिवम कुमार बाथम ने द्वितीय और सौरभ कुमार ने तीसरे स्थान पर कब्जा किया।
विज्ञापन

बालिका वर्ग में नेहा ने पहला, वंदना शाक्य ने दूसरा और नीतू ने तीसरा स्थान पाया। डिस्कस थ्रो बालक वर्ग में चंद्रभान ने प्रथम, विकास सिंह ने द्वितीय, उपेंद्र कुमार ने तीसरे स्थान पर पाया। बालिका वर्ग में सलोनी प्रथम, प्रियंका द्वितीय और नेहा तीसरे स्थान पर रहीं। ऊंची कूद बालक वर्ग में ऋषभ कुमार प्रथम, सौरभ कुमार द्वितीय, अक्षय प्रताप सिंह तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में शिवानी प्रथम, प्रियंका दूसरे और वंदना शाक्य तीसरे स्थान पर रहीं। 800 मीटर दौड़ बालक वर्ग में शिवम राजपूत ने पहला, आशुतोष ने दूसरा, सौरभ ने तीसरा स्थान पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बालिका वर्ग में नाहीद ने पहला, वंदना शाक्य ने दूसरा और मानसी शाक्य ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 110 मीटर बाधा दौड़ बालक वर्ग में शिवम कुमार बाथम ने प्रथम, ऋषभ कुमार ने द्वितीय और योगेंद्र कुमार ने तीसरे स्थान पर कब्जा किया। इस प्रकार कालेज के मैदान में दो दिन में करीब 30 प्रतियोगिताएं कराई गई। इनमें से बालक वर्ग में शिवम राजपूत व बालिका वर्ग में सलोनी ने चैंपियनशिप पर कब्जा किया। प्राचार्य डा. एससी मिश्रा ने सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान कालेज क्रीड़ा परिषद के सदस्य व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed