{"_id":"61472443572acf292937125e","slug":"farrukhabad-scarpis-trapped-in-dhilwal-under-pass-six-people-including-the-son-of-sp-leader-jumped-and-saved-their-lives","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्रूखाबाद: ढिलावल अंडर पास में फंसी स्कार्पियों, सपा नेता के पुत्र सहित छह लोगों ने कूदकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रूखाबाद: ढिलावल अंडर पास में फंसी स्कार्पियों, सपा नेता के पुत्र सहित छह लोगों ने कूदकर बचाई जान
Sun, 19 Sep 2021 05:21 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 19 Sep 2021 05:21 PM IST
विज्ञापन
ढिलावल अंडर पास में फंसी स्कार्पियों
- फोटो : amar ujala
फर्रुखाबाद में ढिलावल अंडर पास में एक स्कार्पियों पूरी तरह फंस गई। स्कार्पियों में सवार सपा नेता के पुत्र सहित सभी लोगों ने कूदकर जान बचाई। ग्रामीणों ने रस्सी बांधकर स्कार्पियों को बाहर निकाला।
मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के अंडर पास में हुई तेज बरसात में आठ फीट तक पानी भर गया था।
शुक्रवार रात कायमगंज के वरिष्ठ सपा नेता राम प्रकाश कल्लू यादव के पुत्र अनुपम यादव अपनी स्कार्पियों से बघार की ओर से आ रहे थे। ड्राइवर ने बिना पानी के अंदाजा लगाए स्कार्पियों को अंडरपास के अंदर घुसेड़ दिया। गहरे पानी में पहुंचते ही स्कार्पियों फंस गई।
चालक सहित सभी लोगों ने गेट खोलकर पानी में कूदकर अपनी जान बचाई। स्कार्पियों में सवार लोगों के शोर मचाने पर ग्रामीण भी आ गए। ग्रामीणों ने शनिवार को अंडर पास में डूबी स्कार्पियों को कड़ी मशक्कत के बाद निकाला। जनपद के सभी अंडरपास में पानी के भराव की समस्या है।
विज्ञापन
इसके चलते कभी भी हादसा हो सकता है। गांव के लोगों का कहना है कि बरसात में अंडरपास में पानी भर जाता है। पानी के निकासी की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। इसके चलते गांव के लोगों का आवागमन बंद हो जाता है। कई बार अधिकारियों से इस मामले में शिकायत की है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुुई।