फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farrukhabad: niece killed in roadways bus collision, two injured including maternal uncle

फर्रूखाबाद में भीषण हादसा: रोडवेज बस की टक्कर से बालिका की मौत, मामा सहित दो घायल

Sat, 14 Aug 2021 11:32 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 14 Aug 2021 11:32 AM IST
सार

पुलिस ने फैजबाग चौकी के पास बस को पकड़ लिया और चालक को हिरासत में ले लिया। अनुष्का के एक भाई निखिल है।

विज्ञापन
Farrukhabad: niece killed in roadways bus collision, two injured including maternal uncle
इसी बस ने मारी थी टक्कर - फोटो : amar ujala

विस्तार

फर्रुखाबाद जिले के शमसाबाद में बाइक से मामा के साथ जा रही भांजी की रोडवेज बस की टक्कर से मौत हो गई। मामा व उनकी बेटी घायल हो गई। उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बस को पकड़ लिया है। पिता ने मामले की तहरीर दी है।
विज्ञापन


कायमगंज के गांव घसिया चिलौली निवासी राजीव शर्मा की 12 वर्षी पुत्री अनुष्का शर्मा शनिवार सुबह जनपद शाहजहांपुर के अल्लाहगंज निवासी मामा मुकेश शर्मा के साथ बाइक से उनके घर जा रही थी। साथ में मुकेश की बेटी आस्था (8) भी थी।
विज्ञापन


गांव धमगवां के पास पीछे से आई एटा डिपो की बस ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे तीनों उछलकर दूर जा गिरे। इसमें अनुष्का की मौके पर ही मौत हो गई। मुकेश व आस्था घायल हो गए। उधर से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इस पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचा दिया। शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। पुलिस ने फैजबाग चौकी के पास बस को पकड़ लिया और चालक को हिरासत में ले लिया। अनुष्का के एक भाई निखिल है। मां कमलेश देवी रो-रोकर बेहाल हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed