{"_id":"61175c758ebc3ee0805715af","slug":"farrukhabad-niece-killed-in-roadways-bus-collision-two-injured-including-maternal-uncle","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्रूखाबाद में भीषण हादसा: रोडवेज बस की टक्कर से बालिका की मौत, मामा सहित दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रूखाबाद में भीषण हादसा: रोडवेज बस की टक्कर से बालिका की मौत, मामा सहित दो घायल
Sat, 14 Aug 2021 11:32 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 14 Aug 2021 11:32 AM IST
सार
पुलिस ने फैजबाग चौकी के पास बस को पकड़ लिया और चालक को हिरासत में ले लिया। अनुष्का के एक भाई निखिल है।
विज्ञापन
इसी बस ने मारी थी टक्कर
- फोटो : amar ujala
विस्तार
फर्रुखाबाद जिले के शमसाबाद में बाइक से मामा के साथ जा रही भांजी की रोडवेज बस की टक्कर से मौत हो गई। मामा व उनकी बेटी घायल हो गई। उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बस को पकड़ लिया है। पिता ने मामले की तहरीर दी है।
कायमगंज के गांव घसिया चिलौली निवासी राजीव शर्मा की 12 वर्षी पुत्री अनुष्का शर्मा शनिवार सुबह जनपद शाहजहांपुर के अल्लाहगंज निवासी मामा मुकेश शर्मा के साथ बाइक से उनके घर जा रही थी। साथ में मुकेश की बेटी आस्था (8) भी थी।
गांव धमगवां के पास पीछे से आई एटा डिपो की बस ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे तीनों उछलकर दूर जा गिरे। इसमें अनुष्का की मौके पर ही मौत हो गई। मुकेश व आस्था घायल हो गए। उधर से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इस पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचा दिया। शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। पुलिस ने फैजबाग चौकी के पास बस को पकड़ लिया और चालक को हिरासत में ले लिया। अनुष्का के एक भाई निखिल है। मां कमलेश देवी रो-रोकर बेहाल हो गईं।