{"_id":"629baa58ce56fb5f5802c233","slug":"farrukhabad-news-todfod-computer-farrukhabad-news-knp7006474183","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑपरेटर को पीटकर कंप्यूटर तोड़ा, अभिलेख फाड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑपरेटर को पीटकर कंप्यूटर तोड़ा, अभिलेख फाड़े
विज्ञापन
नवाबगंज। दो माह से मानदेय न मिलने से गुस्साए सफाई कर्मियों ने शनिवार को नगर पंचायत कार्यालय में घुसकर कंप्यूटर ऑपरेटर से मारपीट कर दी। कंप्यूटर तोड़कर मेज पर रखे अभिलेख फाड़ दिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। सात नामजद और 15 अज्ञात के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है।
नगर पंचायत नवाबगंज में आउटसोर्स पर तैनात 81 सफाई कर्मियों को पिछले दो माह से मानदेय नहीं मिला है। ईओ के आश्वासन के बावजूद तीन जून तक मानदेय खाते में न पहुंचने पर शनिवार सुबह सफाई कर्मियों ने मोर्चा खोल दिया। सफाई नायक के नेतृत्व में 20 सफाई कर्मी शाम को नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे। कंप्यूटर ऑपरेटर अनुराग कुमार से मामले की जानकारी की।
ईओ से पूछने की बात कहने पर सफाई कर्मी उनसे गाली गलौज करने लगे। कंप्यूटर ऑपरेटर ने जब विरोध किया तो उनके साथ मारपीट कर दी। ईओ को फोन करने का प्रयास करने पर अनुराग का मोबाइल छीन लिया। कार्यालय सहायक कुनाल वर्मा, सफाई नायक अभिषेक शर्मा ने बचाने का प्रयास किया तो सफाई कर्मियों ने उन्हें भी पीट दिया।
विज्ञापन
इसके बाद मेज पर रखा कंप्यूटर तोड़कर अभिलेख फाड़ दिए। इस बीच सफाई कर्मियों ने ईओ कक्ष खोलकर उसमें लगा सीसीटीवी कैमरा बंद करने का प्रयास किया तो अन्य कर्मचारियों ने गेट बंद कर ताला लगा दिया।
इस पर सफाई कर्मी धमकी देकर चले गए। बाद में कंप्यूटर ऑपरेटर अनुराग कुमार ने फोन कर ईओ सुभाष चंद्र व थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश को जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। कंप्यूटर ऑपरेटर अनुराग कुमार ने सात नामजद व 15 अज्ञात सफाई कर्मियों के खिलाफ तहरीर दी। ईओ सुभाष चंद्र ने बताया कि मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।