फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   farrukhabad news,sdo

एसडीओ के डर से कर्मचारियों ने चस्पा नहीं किया निलंबन आदेश

Thu, 02 Jun 2022 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
farrukhabad news,sdo
फर्रुखाबाद। आतंकी ओसामा बिन लादेन की तस्वीर लगाकर उसे आदर्श मानने वाले निलंबित नवाबगंज एसडीओ गुरुवार को भी कार्यालय से गायब रहे। उनका निलंबन आदेश कार्यालय भिजवाया गया लेकिन एसडीओ के डर से कर्मचारियों ने निलंबन आदेश नोटिस बोर्ड पर चस्पा नहीं किया।
विज्ञापन

नवाबगंज एसडीओ रविंद्र प्रकाश गौतम ने आतंकी ओसामा बिन लादेन की तस्वीर अपने कार्यालय परिसर में लगाई थी और उसे विश्व का सर्वश्रेष्ठ अवर अभियंता बताकर महिमा मंडन किया था।
विज्ञापन

इसके चलते दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम आगरा के प्रबंध निदेशक अमित किशोर ने एसडीओ रविंद्र प्रकाश गौतम को बुधवार को निलंबित कर दिया था। अधीक्षण अभियंता एसके श्रीवास्तव ने निलंबन आदेश रिसीव कराने के लिए एक्सईएन कायमगंज को भेजा। उन्होंने नवाबगंज उपखंड कार्यालय में निलंबन आदेश भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीओ रविंद्र प्रकाश गौतम गुरुवार को भी कार्यालय नहीं पहुंचे। इससे निलंबन आदेश रिसीव नहीं हुआ। रविंद्र प्रकाश ने अभी अवकाश भी नहीं लिया है। एक्सईएन कायमगंज ने नवाबगंज उपखंड कार्यालय के कर्मचारियों को एसडीओ का निलंबन आदेश नोटिस बोर्ड पर चस्पा करने के निर्देश दिए। एसडीओ के डर से किसी भी कर्मचारी ने निलंबन आदेश नोटिस बोर्ड पर देर शाम तक चस्पा नहीं किया।

अधीक्षण अभियंता एसके श्रीवास्तव ने बताया कि एसडीओ रविंद्र प्रकाश निलंबन आदेश रिसीव नहीं करेंगे तो कार्यालय में आदेश की एक प्रति चस्पा की जाएगी और एक प्रति उनके घर डाक से भेज दी जाएगी। कायमगंज के उपखंड अधिकारी विकास नाथ तिवारी को नवाबगंज उपखंड कार्यालय का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed