फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   farrukhabad news,sdo,bijli vibhag

एसडीओ की नजर में लादेन नहीं है आतंकवादी

Fri, 03 Jun 2022 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
farrukhabad news,sdo,bijli vibhag
फर्रुखाबाद। विद्युत वितरण निगम उपखंड कार्यालय नवाबगंज के एसडीओ रविंद्र प्रकाश गौतम निलंबित होने के बावजूद उनमें सुधार नहीं हुआ है। वह ओसामा बिन लादेन को आतंकवादी नहीं मानते हैं। वह उसको सिविल इंजीनियर मानते हैं और अमेरिका पर हुए हमले को सही ठहराते हैं। ऐसी बातचीत का एसडीओ का एक वीडियो गुरुवार को वायरल हुआ है।
विज्ञापन

इसमें बातचीत के दौरान एसडीओ का कहना है कि कार्यालय में लादेन की फोटो लगा कर उन्होंने कोई गलती नहीं की है। अगर फोटो हटाई गई तो वह दोबारा से लगा देंगे। ओसामा बिन लादेन को लोग आतंकवादी मानते हैं, लेकिन उनकी नजर में लादेन आतंकवादी नहीं है।
विज्ञापन

लादेन उनके लिए प्रेरणा स्रोत है। अमेरिका की जिस बिल्डिंग पर हमला हुआ, वह हमला सही था। बिल्डिंग गिरने और उसके मलबे से कितनों को लाभ हुआ, इसका प्लान लादेन ने पहले से बना लिया था। अधीक्षण अभियंता एसके श्रीवास्तव ने बताया कि एसडीओ का अपना बयान है। विभागीय कार्रवाई उनके खिलाफ हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed