फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   farrukhabad news,katauti,electric problem

गांवों को पांच, शहर को 17 घंटे ही मिल रही बिजली

Fri, 29 Apr 2022 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
farrukhabad news,katauti,electric problem
फर्रुखाबाद। अंधाधुंध बिजली कटौती, लोकल फाल्ट के साथ अब लो-वोल्टेज की समस्या पैदा हो गई है। शहर और गांवों में बिजली संकट और गहरा गया है। गांवों को पांच और शहरी क्षेत्र को 17 ही बिजली मिल पा रही है।
विज्ञापन

शासन से शहरी क्षेत्र को 24 और गांवों को 18 घंटे बिजली देने के निर्देश हैं। गर्मी में निर्बाध बिजली देने की सारी तैयारियां फेल हो गई हैं। तापमान में बढ़ोत्तरी के साथ कटौती का समय भी बढ़ता जा रहा है। लोकल फाल्ट बढ़ गए हैं। इससे शहरियों को 17 और गांवों को पांच घंटे से ज्यादा बिजली नहीं मिल रही है। लोड बढ़ने के कारण लो-वोल्टेज की समस्या भी पैदा हो गई है।
विज्ञापन

11 हजार क्षमता की लाइन से करीब नौ हजार वोल्ट का करंट ही मिल रहा है। इससे घरों में 160 से 180 वोल्टेज ही आ रहा है। इसे कंट्रोल करने के लिए शहर व ग्रामीण क्षेत्र के अधिकांश विद्युत उपकेंद्रों पर कैपिस्टर बैंक लगवाए गए थे। यह वोल्टेज कम होने पर उनको बढ़ाते और अधिक होने पर कम कर देते हैं। कैपिस्टर बैंक सभी उपकेंद्रों पर बंद पड़े हैं। एक कैपिस्टर बैंक की लागत करीब 15 लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घरों में लगे इनवर्टर भी चार्ज न हो पाने से जवाब दे रहे हैं। इससे गर्मी में लोगों को बेहाल होना पड़ रहा है। अधीक्षण अभियंता एसके श्रीवास्वत ने बताया कि कैपिस्टर बैंक किस-किस उपकेंद्र पर लगे हैं और किस वजह से बंद हैं, इसकी जांच कराई जाएगी।
कायमगंज क्षेत्र के गांवों में सबसे ज्यादा बिजली संकट
कायमगंज विद्युत वितरण खंड क्षेत्र के कायमगंज, कंपिल, शमसाबाद, मेरापुर क्षेत्र के गांवों और कस्बों में सबसे ज्यादा बिजली संकट है। यहां सबसे ज्यादा अघोषित कटौती हो रही है। गांवों को 24 घंटे में तीन से चार घंटे ही बिजली नहीं मिल पा रही है। सुबह दो घंटे बिजली मिलने के बाद दिन भर गुल रहती। शाम को 15-15 मिनट बिजली देकर एक या दो घंटे बिजली देने का दावा किया जा रहा है।
80 गांवों में दूसरे दिन भी रहा बिजली संकट
फर्रुखाबाद। खिमसेपुर विद्युत उपकेंद्र पर 10 और पांच एमवीए के दो ट्रांसफार्मर लगे हैं। इसमें 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर गुरुवार को फुंक गया। इससे 80 गांवों में बिजली संकट खड़ा हो गया। दूसरा ट्रांसफार्मर लखनऊ से आ रहा है। अब पांच एमवीए के ट्रांसफार्मर से एक या दो फीडर चलाकर 80 गांवों को दो से तीन घंटे बिजली ही शुक्रवार को मिल पाई।

33 केवी लाइन में फाल्ट से ठप हो गया उपकेंद्र
नीबकरोरी विद्युत उपकेंद्र प्रथम की 33 केवी लाइन में शुक्रवार दोपहर दो बजे फाल्ट आ गया। इससे उपकेंद्र ठप होने से 50 गांवों की बिजली गुल हो गई। फाल्ट को खोज कर शाम पांच बजे ठीक कराया गया। तब गांवों की बिजली चालू हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed