{"_id":"6272cd5572b527231a135bf8","slug":"farrukhabad-news-kasganj-hadsa-farrukhabad-news-knp694932677","type":"story","status":"publish","title_hn":"कायमगंज-फर्रुखाबाद का परमिट और टेंपो पहुंच गया पटियाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कायमगंज-फर्रुखाबाद का परमिट और टेंपो पहुंच गया पटियाली
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पटियाली में दुर्घटनाग्रस्त हुए ऑटो का कायमगंज-फर्रुखाबाद मार्ग तक का ही परमिट था, पर वह सवारियां भरकर पटियाली तक पहुंच गया। इस बीच कहीं चेकिंग में उसे रोका तक नहीं गया। इससे पुलिस व एआटीओ की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।
जनपद के विभिन्न मार्गों पर चलने वाले ऑटो को परमिट मार्ग के अनुरूप जारी किए जाते हैं। ऑटो निर्धारित मार्ग पर ही सवारियां ढो सकते हैं, लेकिन जनपद में इसके विपरीत ऑटो जनपद के बाहर भी सवारियां भरकर जाते हैं। उनको कोई रोकता भी नहीं है। कायमगंज कोतवाली के गांव रायपुर निवासी सरनाम के ऑटो का परमिट कायमगंज-फर्रुखाबाद मार्ग के लिए था।
सरनाम मंगलवार सुबह गांव घसिया चिलौली से सवारियां भरकर कासगंज के पटियाली में आयोजित सत्संग स्थल तक गया और वहां से वापस आ रहा था। गांव अशोकपुर के पास मंगलवार सुबह ऑटो की बोलेरो से भिड़ंत हो गई थी। इसमें 10 लोगों की मौत के बाद कासगंज पुलिस व एआरटीओ ने मौके पर जाकर छानबीन की तो पता चला कि ऑटो का परमिट कायमगंज-फर्रुखाबाद मार्ग का था।
विज्ञापन
वहां के अधिकारियों ने जनपद के एआरटीओ बिजेंद्र चौधरी से जानकारी की। एआरटीओ बिजेंद्र चौधरी ने बताया कि प्रतिदिन चेकिंग की जाती है। इसके बाद चालक अपनी सुविधानुसार सवारियां भर कर ले जाते हैं। अब सख्ती से चेकिंग की जाएगी।