{"_id":"627aaa5cb5baa8347901078c","slug":"farrukhabad-news-jardoji-karigar-farrukhabad-news-knp6960552199","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लाक गेट पर पड़ा मिला जरदोजी कारीगर का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लाक गेट पर पड़ा मिला जरदोजी कारीगर का शव
विज्ञापन
कमालगंज में ब्लाक गेट के पास शव की शिनाख्त कराते पुलिस कर्मी। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
कमालगंज। साले के निकाह में शामिल होने आए जरदोजी कारीगर का शव सुबह ब्लाक कार्यालय के बाहर पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। परिवार के लोगों ने शव की शिनाख्त की। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।
कस्बा के निकटवर्ती गांव नई बस्ती निवासी निजाम (40) पत्नी व बच्चों के साथ जयपुर में रहकर जरदोजी का काम करता था। निजाम परिवार के साथ सोमवार को घर आया था। उसकी पत्नी रेहाना बच्चों के साथ राजेपुर के गांव महेशपुर स्थित मायके चली गई। मंगलवार सुबह करीब छह बजे कस्बा के रेलवे रोड स्थित ब्लाक कार्यालय गेट पर लोगों ने एक युवक के शव पड़ा देखा।
युवक के सिर से खून बह रहा था। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। नई बस्ती से पहुंचे परिवार के लोगों ने युवक की पहचान निजाम के रूप में की। परिजनों ने बताया कि मंगलवार को निजाम के साले जीनुश का निकाह है। इसी में शामिल होने वह परिवार के साथ जयपुर से आया था।
विज्ञापन
रिश्तेदार अरमान ने बताया कि सोमवार शाम पांच बजे निजाम को शराब के नशे में गेट के बाहर पड़ा देखा था। वह अधिक नशे में था। निजाम के पुत्र अमन, हसन, मिलन व पुत्री रुक्सार व नगमा हैं। उसके दो भाई राजू व अलाउद्दीन हैं। परिजनों की सूचना पर पत्नी रेहाना बच्चों के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।