{"_id":"62a8caa2e5ee390c003ccdd0","slug":"farrukhabad-news-farrukhabad-news-knp7023641189","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों के निलंबन व बहाली का दो साल का डाटा तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों के निलंबन व बहाली का दो साल का डाटा तलब
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पिछले दो सालों में निलंबित और बहाल किए गए शिक्षकों का डाटा शिक्षा निदेशक (बेसिक) ने बीएसए से तलब किया है। यह डाटा 15 जून तक गूगल शीट पर भरकर उपलब्ध कराने का आदेश दिया है।
बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षकों को निलंबित और बहाल करने का खेल चलता है। इस खेल पर अंकुश लगाने के लिए शासन ने कमर कस ली है। शिक्षा निदेशक (बेसिक) डॉ. सर्वेंद्र विक्रम बहादुर सिंह ने एक अप्रैल 2020 से 31 मार्च 2022 तक निलंबित और बहाल किए गए शिक्षकों का डाटा बीएसए से तलब किया है।
इसमें शिक्षक का नाम, पद, विद्यालय और ब्लाक का नाम, निलंबन की अवधि, विद्यालय का नाम जहां से शिक्षक निलंबित हुआ, बहाली की तिथि, बहाली के बाद विद्यालय व ब्लाक का नाम भरकर 15 मार्च तक गूगलशीट पर रिपोर्ट बीएसए को भेजनी है।