फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   farrukhabad news

कश्मीर की तरह अयोध्या पर भी बने फिल्म

Thu, 17 Mar 2022 09:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 09:54 PM IST
विज्ञापन
farrukhabad news
जानकारी देते सांसद मुकेश राजपूत व पास में बैठी डॉ. मिथिलेश अग्रवाल, कुलदीप गंगवार। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। शहर के आईटीआई चौराहे के निकट स्थित अपने आवास पर भाजपा सांसद मुकेश राजपूत ने पत्रकारों से द कश्मीर फाइल्स फिल्म पर बात करते हुए कहा कि अयोध्या में रामभक्तों पर गोली चलवाए जाने की घटना पर भी फिल्म बननी चाहिए। इस बार की होली राष्ट्रवादी ताकतों के लिए खुशहाली लेकर आई है। जातिवाद की राजनीति करने वाले कांग्रेस व सहयोगी दलों को जनता ने मुंहतोड़ जवाब दिया है।
विज्ञापन

कहा कि कश्मीरी पंडितों के साथ ज्यादती के दौरान देश में कांग्रेस की सरकार थी। फिल्म से उनकी पोल खुल जाएगी, इससे वे विरोध कर रहे हैं। हकीकत को बयां करने वाली अयोध्या कांड जैसे मामलों पर भी फिल्म बननी चाहिए, जिसमें राम भक्तों पर गोलियां चली थी।
विज्ञापन

कहा कि केंद्र सरकार से मांग की जाएगी कि शिक्षकों का भी ड्रेस कोड लागू किया जाए। इस मौके पर राज्य महिला आयोग सदस्य मिथलेश अग्रवाल, पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार, संजीव गुप्ता, राहुल राजपूत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed