{"_id":"621d0ccc22d99457cc23f051","slug":"farrukhabad-news-farrukhabad-news-knp683120554","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट कर दुकान में तोड़फोड़ में छह पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट कर दुकान में तोड़फोड़ में छह पर मुकदमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। जमीनी विवाद में व्यापारी ने दो सगे भाइयों समेत छह लोगों पर मारपीट व दुकान में तोड़फोड़ का आरोप लगाया है। पुलिस ने व्यापारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है।
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भोलेपुर निवासी पेंट व्यापारी अवनीश कटियार का गांव धंसुआ निवासी सोहित कटियार से जमीन का विवाद चल रहा है। इसका मुकदमा भी कोर्ट में विचाराधीन है। आरोप है कि रविवार को सोहित कटियार व उसका भाई रोहित सहित चार अन्य लोग विवादित जमीन पर मिट्टी डलवा कर तार बंधवा रहे थे। जानकारी होने पर अवनीश मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने मौके पर जा कर काम बंद करा दिया। इसके कुछ ही देर बाद दोनों भाई अपने चार साथियों के साथ उसकी पेंट की दुकान पर पहुंचे और गाली गलौज करते हुए अवनीश से मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने दुकान पर रखे पेंट के डिब्बे उठाकर फेंक दिए।
विज्ञापन
रोहित ने उसके सिर पर लोहे की राड मार दी। शोर सुनकर कर्मचारी अर्जुन, सतीश, यतेंद्र सहित अन्य लोग आ गए। तब आरोपी धमकी देते हुए भाग निकले। पुलिस ने दो भाइयों सहित छह के खिलाफ मारपीट व तोड़फोड़ करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने घायल अवनीश कटियार कर लोहिया में मेडिकल कराया।