फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   farrukhabad news

सवा छह घंटे बंद रहा रेलवे का आरक्षण काउंटर

Thu, 17 Feb 2022 12:50 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 12:50 AM IST
विज्ञापन
farrukhabad news
फर्रुखाबाद। मॉनीटर में आई खराबी के चलते रेलवे स्टेशन का आरक्षण काउंटर सवा छह घंटे तक बंद रहा। इससे तत्काल के अलावा अन्य यात्रियों को बैरंग लौटना पड़ा। हालांकि दोपहर साढ़े 11 बजे बिना बदले ही वही मॉनीटर चालू हो गया। इसके बाद यात्रियों के आरक्षण शुरू हो सके।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन के आरक्षण केंद्र के मॉनीटर में बुधवार सुबह सवा पांच बजे तकनीकी खराबी आ गई। इससे टिकटों का आरक्षण बंद हो गया। हालांकि आरक्षण केंद्र खुलने का समय सुबह आठ से शाम आठ बजे तक का है। फिर भी यात्री सात बजे से ही पहुंचने लगे। लंबी कतार लगने के बाद जब कर्मचारी पहुंचे, तो पता चला कि इसका मॉनीटर सुबह सवा पांच बजे ही बंद हो गया है।
विज्ञापन

तत्काल टिकट भी सुबह 10 बजे से शुरू होता है, लिहाजा करीब 10 यात्री टिकट बुक कराने पहुंचे। बावजूद इसके काम शुरू नहीं हो सका। आरक्षण बंद होने से सैकड़ों यात्री बिना टिकट लिए ही लौट गए। सुबह से बंद मॉनीटर ने बिना मरम्मत के ही साढ़े 11 बजे काम करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी तक आरक्षण के दो काउंटर चलते थे, पता चला कि तीन दिन पहले दूसरा मॉनीटर भी बंद होने की बात कहकर काउंटर नहीं खोला जा रहा है। अभी तक रेलवे के जिम्मेदारों ने न तो तकनीकी खराबी दूर की और न ही दूसरे मॉनीटर मंगवाने की जरूरत समझी। इसका खामियाजा यात्रियों को ही भुगतना पड़ता है।

हिलाने-डुलाने से हो गया चालू
वाणिज्य अधीक्षक सीपी पटेल ने बताया कि हम लोग टेक्नीकल नहीं हैं। सुबह खोला तो मॉनीटर में कुछ नहीं दिख रहा था। कई दिन से सीपीयू में वोल्टेज अप-डाउन हो रहा है। संबंधित विभाग को लिख दिया है। तीन दिन पहले भी दो मॉनीटर बंद हो चुके हैं। इसीलिए दिक्कत है। यह मॉनीटर एक जानकार को बुलाकर दिखाया, तो हिलाने-डुलाने से चलने लगा। इसके बाद आरक्षण शुरू हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed