{"_id":"620d4dd703ee7f5b001724ba","slug":"farrukhabad-news-farrukhabad-news-knp681012673","type":"story","status":"publish","title_hn":"माघी पूर्णिमा पर स्नान करने आया छात्र गंगा में डूबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माघी पूर्णिमा पर स्नान करने आया छात्र गंगा में डूबा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। माघी पूर्णिमा पर स्नान करने आया हरदोई का छात्र पांचाल घाट पर गंगा में डूब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों को बुलाकर गंगा में कई घंटे तक छात्र की तलाश कराई। लेकिन पता नहीं चला।
जनपद हरदोई के थाना पाली क्षेत्र के गांव कछलिया निवासी वेद प्रकाश गुप्ता का 21 वर्षीय पुत्र ओम नारायण उर्फ छोटू इंटर का छात्र है। वह अपने भाई निर्भय चंद्र व दोस्त पंकज के साथ माघी पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने के लिए मंगलवार की रात पांचाल घाट पर आया था। साथ में गांव के अन्य लोग भी आए थे। सभी लोग रात में पांचाल घाट पर कल्पवास कर रहे लोगों के पास रुक गए।
बुधवार की सुबह ओमनारायण उर्फ छोटू अपने दोस्त पंकज व भाई निर्भय चंद्र के साथ गंगा स्नान करने गया। स्नान करते समय गहरे पानी में जाने से ओम नारायण डूब गया। दोस्त पंकज ने शोर मचाया। इस पर नाविक व स्टीमर चालक वहां पर पहुंच गए।
विज्ञापन
इन लोगों ने ओमनारायण की तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। पंकज की सूचना पर भाई नक्षत्र सेन, मिंकल, प्रिंस व पिता वेद प्रकाश गुप्ता परिजनों के साथ पांचाल घाट पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखारों की मदद से गंगा में ओम नारायण की तलाश की। कई घंटे तलाश करने के बाद भी छात्र का पता नहीं चला। पिता वेद प्रकाश गुप्ता ने आरोप लगाया कि पुलिस ने सही से गंगा में पुत्र की तलाश नहीं करवाई।