{"_id":"61cb55c0c8f9131bc7162a1f","slug":"farrukhabad-news-farrukhabad-news-knp6722605156","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री की सभा के लिए बनाया गया वाटरप्रूफ मंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री की सभा के लिए बनाया गया वाटरप्रूफ मंच
विज्ञापन
शहर के क्रिश्चियन कालेज मैदान में मुख्यमंत्री की सभा के लिए तैयार किया गया पंडाल। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। मुख्यमंत्री की सभा के लिए शहर के क्रिश्चियन कॉलेज मैदान में वाटरप्रूफ मंच बनाया गया है। इसमें सुरक्षा के भी विशेष इंतजाम किए गए। 1152 वर्ग फीट में मंच तैयार किया गया।
जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने एसपी अशोक कुमार मीणा व एडीएम सुभाष चंद्र प्रजापति के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं। देर रात तक कार्यक्रम स्थल पर तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए काम चलता रहा। पूरे पंडाल को आठ सेक्टर में बांटकर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। इसके अलावा कार्यक्रम स्थल पर दो मोबाइल शौचालय, पानी के टैंकर की भी व्यवस्था की गई। आईजी प्रशांत कुमार ने मंगलवार शाम यहां पहुंचकर तैयारियों के संबंध में व दूसरे जनपदों से आने वाले पुलिस फोर्स की जानकारी ली। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था में कहीं से कोई कसर बाकी न रहने के निर्देश दिए।
गंदगी को छिपाने के लिए लगाए गए पर्दे
सातनपुर स्थित खेराताल में बनाए हेलीपैड पर मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर उतरेगा। खेराताल के आसपास गंदगी है। वह गंदगी मुख्यमंत्री को नजर न आए, इसके लिए उसके आसपास पर्दे लगा दिए गए हैं।