फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   farrukhabad news

आज आएंगे मुख्यमंत्री, देंगे सौगात

Tue, 28 Dec 2021 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
farrukhabad news
शहर के क्रिश्चियन कालेज मैदान में मुख्यमंत्री की सभा के लिए बनाए गए मंच का निरीक्षण कर उतरते डीएम - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। भाजपा की जनविश्वास यात्रा को संबोधित करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को जिले में आ रहे हैं। वह अमृतपुर तहसील क्षेत्र में बाढ़ नियंत्रण के लिए बनाए गए तटबंध सहित 130.89 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही 65.32 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। कुल 196 करोड़ की 174 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन

जिले के किसान प्रमुख रूप से आलू की खेती करते हैं। इससे मुख्यमंत्री किसानों की दोगुनी आय करने के लिए जिले में आलू आधारित उद्योग की घोषणा कर सकते हैं। जिले में किसान करीब 15 लाख मीट्रिक टन आलू की पैदावार करते हैं। शीतगृहों में 8.80 लाख मीट्रिक टन आलू भंडारण की क्षमता है।
विज्ञापन

वहीं, कमालगंज क्षेत्र के गांव महमदगंज मड़ैयनघाट पर पक्का पुल निर्माण कराने की ग्रामीण कई वर्षों से मांग करते आ रहे हैं। इससे उन्हें मुख्यमंत्री से पुल निर्माण की घोषणा करने की भी उम्मीद है। शृंगीरामपुर व कंपिल को पर्यटन स्थल घोषित करने की भी संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

12.30 बजे सभास्थल पर पहुंचेंगे सीएम
मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ बुधवार को 11.50 बजे लखनऊ से फर्रुखाबाद के लिए हेलीकॉप्टर से प्रस्थान करेंगे। 12.25 बजे सातनपुर खेराताल स्थित हेलीपैड पर उतरेंगे। यहां से कार द्वारा 12.30 बजे क्रिश्चियन कॉलेज मैदान स्थित कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। वहां बटन दबाकर परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही जनविश्वास यात्रा की जनसभा को संबोधित करेंगे। 1.35 बजे कार द्वारा हेलीपैड पर पहुंचकर 1.40 बजे हेलीकॉप्टर से रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed