फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   farrukhabad news

भाजपा उखाड़ेगी राजनीति में परिवारवाद की वंशबेल

Wed, 22 Dec 2021 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
farrukhabad news
कमालगंज स्थित रामबेटी महिला डिग्री कालेज में भाजपा किसान मोर्चा के सम्मेलन को संबोधित करते सांस - फोटो : FARRUKHABAD
कमालगंज। जहानगंज रोड स्थित महिला महाविद्यालय में मंगलवार को आयोजित भाजपा किसान मोर्चा के जिला सम्मेलन में मुख्य अतिथि कैसरगंज के सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह ने सपा व कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा देश व प्रदेश की राजनीति में परिवारवाद की वंशबेल पूरी तरह उखाड़ेगी। दोनों दलों पर तुष्टिकरण का आरोप लगाते हुए कहा कि हिंदू आतंकवाद व राम भक्तों पर गोली चलवाने वाले भोलेनाथ व हनुमानजी की बात करने लगे हैं।
विज्ञापन

भारत माता की जय व जयश्रीराम के नारे लगाकर संबोधन शुरू करने वाले सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के संसाधनों पर किसानों को पहला हक दिया। खेती-किसानी को उन्नत तकनीक से संवारने के चलते पैदावार बढ़ी है। किसानों के कल्याण की योजनाओं को बिचौलिओं से निकालकर नीचे तक लाभ पहुंचा है। विरोधियों को निशाने पर लेते हुए कहा कि मोहम्मद अली जिन्ना द्वारा छोड़ी गई जड़ को मोदी-योगी के राज में कुछ लोग खाद-पानी देना चाहते हैं। पर उनके मंसूबे पूरे नहीं होंगे। कांग्रेस व सपा में पहले से अध्यक्ष तय होता है। लेकिन भाजपा में जेपी नड्डा के बाद अगला अध्यक्ष कौन यह किसी को पता नहीं।
विज्ञापन

इससे पूर्व भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर ने कहा कि अन्नदाता देश का पालनहार है। किसानों की बेहतरी के लिए लगातार काम हो रहा है। किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रोहिताश वर्मा ने आभार व्यक्त किया। जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता, एमएलसी अरुण पाठक, सैनिक प्रकोष्ठ प्रदेश सहसंयोजक वीरेंद्र राठौर, शीलचंद्र राजपूत, तरुण माहेश्वरी, राहुल कटियार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed