फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   farrukhabad news

अनुपम व परिजनों के वाहनों की कीमत का हुआ आकलन

Wed, 22 Dec 2021 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
farrukhabad news
फर्रुखाबाद। बसपा नेता अनुपम, उनके ब्लॉक प्रमुख भाई अमित दुबे समेत परिवार के अन्य सदस्यों के वाहनों का पुलिस ने रिकार्ड खंगाला है। एआरटीओ कार्यालय के अभिलेखों से वाहनों की सूची तैयार की गई है। वर्तमान में जो वाहन हैं, उनकी कीमतों का आकलन कर सूची बनाई गई। वहीं, अनुपम व उनके परिवार के सभी सदस्यों के बैंक खाते सीज कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

फतेहगढ़ के मोहल्ला कसरट्टा निवासी बसपा नेता डॉ. अनुपम दुबे ठेकेदार शमीम खान और इंस्पेक्टर रामनिवास यादव की हत्या के आरोप में मैनपुरी जेल में निरुद्ध है। भाई अनुराग दुबे उर्फ डब्बन व्यापारी पर जान लेवा हमला, धोखाधड़ी के मुकदमे में कासगंज जेल में बंद है। इसी बीच अनुपम और अनुराग दुबे उर्फ डब्बन के खिलाफ गैंगेस्टर का मुकदमा शहर कोतवाली में दर्ज किया गया। उसकी विवेचना मऊदरवाजा थानाध्यक्ष कर रहे हैं।
विज्ञापन

मऊदरवाजा एसओ ने एआरटीओ कार्यालय पहुंच कर अनुपम व अनुराग दुबे, उनके ब्लॉक प्रमुख भाई अमित दुबे समेत परिवार के अन्य लोगों के वाहनों का रिकार्ड खंगाला। वर्ष 1996 से अभी तक अनुपम के परिवार में कितने वाहन खरीदे गए, उनका कब पंजीकरण हुआ और कौन-कौन से वाहन बेच दिए गए, वर्तमान में किसके पास कितने वाहन हैं। इन सबका रिकार्ड पुलिस ने तैयार किया है। वर्तमान में अनुपम व उनके परिजनों के पास जो वाहन हैं, उनकी कितनी कीमत है। इसका आकलन कर रिपोर्ट तैयार की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरटीओ बिजेंद्र चौधरी ने बताया कि मऊदरवाजा थाने के एसओ कार्यालय आए थे और अनुपम व उनके परिजनों के वाहनों का रिकार्ड चेक कर उनकी कीमतों का आकलन कर रिपोर्ट बनाकर अपने साथ ले गए। सीओ सिटी प्रदीप कुमार ने बताया कि अनुपम, अनुराग दुबे उर्फ डब्बन, ब्लॉक प्रमुख भाई अमित दुबे उर्फ बब्बन, अभिषेक दुबे उर्फ जीतू समेत परिवार के अन्य सभी सदस्यों के बैंक खाते सीज कर दिए गए हैं। इसके अलावा परिवार से जुड़े व्यवसायिक अन्य खातों से लेनदेन प्रतिबंधित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed