फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   farrukhabad news

महिला की मौत पर अस्पताल में तोड़फोड़, जाम

Wed, 22 Dec 2021 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
farrukhabad news
मसेनी स्थित अस्पताल में टूटा दरवाजा व अन्य सामान। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। महिला की मौत के बाद परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया तो अस्पताल कर्मियों और परिजनों में मारपीट हो गई। गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में तोड़फोड़ कर दी। सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझाकर जाम खुलवाया। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजनों ने एक दलाल व डॉक्टरों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव चांदपुर के मजरा कोरी नगला निवासी राजेश्वरी देवी(45) के पेट में पथरी थी। पड़ोसी युवक के कहने पर परिजनों ने राजेश्वरी को शहर के मसेनी चौराहा स्थित एक अस्पताल में आठ दिसंबर को ऑपरेशन करवा दिया। एक लाख रुपये खर्च होने के बाद 15 दिसंबर को थोड़ा होश आने पर छुट्टी कर दी। अगले ही दिन उनकी हालत बिगड़ गई और बोलना बंद कर दिया। परिजन 16 दिसंबर को अस्पताल लेकर पहुंचे, तो एक लाख रुपये और देने का दबाव बनाया। बिना इलाज किए ही अस्पताल से बाहर निकाल दिया। परिजन कई अन्य अस्पतालों में ले गए। किसी ने भर्ती नहीं किया। सोमवार रात करीब साढ़े 11 बजे राजेश्वरी की घर पर ही मौत हो गई। मंगलवार सुबह परिजन शव लेकर अस्पताल पहुंचे और इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया।
विज्ञापन

राजेश्वरी के पुत्र नितेश ने लापरवाही का आरोप लगाया तो अस्पताल के डॉक्टरों और स्टाफ ने मारपीट शुरू कर दी। इससे परिजन गुस्सा गए और अस्पताल के शीशे, बेंचें, कूलर आदि तोड़ डाले। बाद में मसेनी-कादरीगेट मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। इससे वाहनों की कतारें लग गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझाकर आधा घंटे बाद जाम खुलवा दिया। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुत्र रवि ने थाने में तहरीर देकर गांव के ही एक दलाल, तीन डॉक्टरों सहित छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।’
-प्रदीप कुमार सिंह, सीओ सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed