{"_id":"61881171f92ad0084153c9a7","slug":"farrukhabad-news-farrukhabad-news-knp6626166183","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर जानलेवा हमले में 21 पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुसकर जानलेवा हमले में 21 पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। घर में घुसकर जानलेवा हमले के मामले में पुुलिस ने 21 लोगों के खिलाफ जवाबी मुकदमा दर्ज कर लिया है। सैनिक के परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर कोतवाली में जमकर हंगामा किया था। पुलिस सैनिक पर हुए हमले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हाथीखाना निवासी सैनिक वीरेंद्र सिंह की पत्नी सुमन पाल ने परिवार के ही 11 लोगों के खिलाफ डकैती के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था। दिवाली के दिन हुई इस घटना में पुलिस ने आरोपी कृपाशंकर पाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। विवेचक दलवीर सिंह ने डकैती का धारा हटा दी। शनिवार रात सैनिक के परिजनों ने अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर कोतवाली में जमकर हंगामा किया। इस दौरान परिजनों की कोतवाल जय प्रकाश पाल से तीखी नोकझोंक भी हुई थी।
पुलिस ने दूसरे पक्ष से जेल गए कृपाशंकर की पत्नी अंजली पाल की तहरीर पर सैनिक वीरेंद्र पाल, रमेश पाल, शिवराम पाल, सौरभ पाल, केशव पाल, सुनील पाल, सीलू पाल, ऋषभ पाल, शिवम पाल, सतीश पाल, अखिलपाल व 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। अंजली ने आरोप लगाया कि दिवाली की रात यह लोग घर में घुस आए और सामान तोड़-फोड़ कर मारपीट की। इसमें सास का सिर फूट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।