{"_id":"618178764dc38e6bf23580db","slug":"farrukhabad-news-farrukhabad-news-knp6619624160","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाता नंबरों की गड़बड़ी से लटका रसोइयों का मानदेय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाता नंबरों की गड़बड़ी से लटका रसोइयों का मानदेय
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बैंक खाता नंबर व बैंक का नाम गलत होने से रसोइयों का मानदेय भुगतान मंगलवार को नहीं हो सका। दिन भर गलतियों को सुधारने का काम चलता रहा। शासन ने मानदेय भुगतान के लिए 2.51 करोड़ और कन्वर्जन कॉस्ट के लिए 3.63 करोड़ रुपये जिले को बजट मिला है।
मध्याह्न भोजन योजना के तहत स्कूलों में बच्चों के लिए खाना बनाने वाली रसोइयों को मार्च, अप्रैल और जुलाई का 1500 रुपये प्रति माह के हिसाब से मानदेय भुगतान करने के लिए शासन से लगभग 2.51 करोड़ और छात्रों के लिए खाना बनवाने के लिए कन्वर्जन कॉस्ट के लिए लगभग 3.63 करोड़ रुपये बजट आया है। बजट आते ही रसोइयों के मानदेय भुगतान की कवायद शुरू की गई। सूची तैयार कर वित्त एवं लेखाधिकारी को भुगतान के लिए भेजी गई। सूची में एक रसोइया का नाम दो जगह अंकित होने, कुछ रसोइयों के बैंक खाता नंबर, बैंक नाम और आईएफससी कोड गलत होने के कारण मानदेय भुगतान लटक गया।
वित्त एवं लेखाधिकारी अंबरीश बाजपेयी ने बीएसए को सूची भेज कर गलतियों का सुधार कराकर उपलब्ध कराने के लिए कहा। इस कारण दिन में सूची में रसोइयों के बैंक खाता नंबर, आईएफएससी कोड व नाम सुधारने का काम चलता रहा। एमडीएम प्रभारी बीईओ सतीश वर्मा ने बताया कि रसोइयों के मानदेय भुगतान की प्रक्रिया चल रही है।