{"_id":"61545ae38ebc3e02dd1e8625","slug":"farrukhabad-news-farrukhabad-news-knp655108381","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौने दो किलो सोना व साढ़े सात लाख की नगदी समेत पकड़ा नेपाली युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौने दो किलो सोना व साढ़े सात लाख की नगदी समेत पकड़ा नेपाली युवक
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मुंबई में एक घर से चोरी करके घर जा रहे युवक से पुलिस ने सोने-चांदी के जेवरात और साढ़े सात लाख रुपये की नगदी बरामद कर ली। वह रोडवेज बस से नेपाल जा रहा था। आरोपी नौकरी के बहाने घरों की रेकी करता था। मुंबई में एक घर से चोरी करने का मुकदमा भी दर्ज है।
मुंबई के थाना एनआरआई बेलापुर में बीते सप्ताह चोरी का मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसमें वहां की पुलिस को आरोपी की तलाश थी। थाने के एपीआई समीर चास्कर सर्विलांस टीम के साथ मंगलवार देर रात यहां पहुंचे। उन्होंने प्रभारी कोतवाल मोहम्मद अकरम, पांचालघाट चौकी प्रभारी भोलेंद्र चतुर्वेदी के साथ लोकेशन को देखते हुए रोडवेज बस स्टैंड से उत्तराखंड डिपो की एक बस का पीछा किया। देर रात पांचाल घाट पर बस को रोका और उसमें सवाल यात्रियों की तलाशी ली। संदेह होने पर एक यात्री को सामान समेत हिरासत में ले लिया।
पुलिस टीम ने कोतवाली में जब सामान की जांच की, तो उसमें साढ़े सात लाख रुपये, एक किलो 800 ग्राम सोना, एक किलो 900 ग्राम चांदी बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रमेश विश्वकर्मा निवासी गांव व थाना लमकी, जिला कैलानी, नेपाल बताया। आरोपी ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वह अपने साथी के संग बड़े लोगों के घरों में नौकरी करता था। उसी दौरान पूरे घर की रेकी कर लेता था। मौका लगते ही जेवर, नगदी चोरी करके भाग जाता था। मुंबई पुलिस ने भी आरोपी से पूछताछ की।