फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   farrukhabad news

एक दिन में रिकार्ड 148.8 मिमी बारिश

Fri, 17 Sep 2021 10:11 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 10:11 PM IST
विज्ञापन
farrukhabad news
कायमगंज के लालपुर पट्टी के खेत में गिरी केले की फसल। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। गुरुवार को एक दिन में रिकार्ड 148.8 मिमी बारिश हुई। ये इस मानसून की सर्वाधिक बारिश है। 19 जून को 101.6 मिमी वर्षा हुई थी।
विज्ञापन

जुलाई और अगस्त में कम बारिश होने से किसान नेता जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने की भी मांग करने लगे थे। पिछले तीन दिन से बादलों ने आसमान पर डेरा डाला। गुरुवार सुबह छह बजे से बारिश बारिश शुरू हुई। करीब नौ बजे से झमाझम बारिश होने लगी। दिन भर की बारिश से शहर के मोहल्लों में जलभराव हो गया। खेतों में भी मेड़ों के ऊपर पानी निकलने लगा। तहसील सदर के रिकार्ड के अनुसार गुरुवार सुबह आठ बजे से शुक्रवार सुबह आठ बजे तक 148.8 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई। जो इस सीजन की सर्वाधिक वर्षा है। इससे पहले जनपद में 19 जून को सर्वाधिक 101.6 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई थी। शुक्रवार को भी कहीं कहीं बारिश हुई।
पेड़ गिरने से आवागमन बाधित रहा
नवाबगंज संवाद के अनुसार गांव नगला जोधा के सामने शीशम के पेड़ के साथ बिजली का खंभा टूटकर सड़क पर गिर गया। इससे वाहनों का आवागमन बंद हो गया। दोपहर बाद सेक्शन अधिकारी वन विभाग राकेश कुमार तिवारी व नवाबगंज वन रक्षक मनोज कुमार सिंह ने पेड़ को हटवाकर आवागमन शुरू कराया। बारिश के कारण मुख्य बाजार मार्ग, गांव पुराना गनीपुर जाने वाले मार्ग, बरतल मार्ग, शिव मंदिर वाली गली, मंझना रोड से गांव बरतल जाने बाले मार्ग , बबना तिराहे से अस्पताल जाने वाले मार्ग पर जलभराव हो गया।
विज्ञापन

मक्का, गन्ना व बाजारा की फसलों में नुकसान
कंपिल संवाद के अनुसार तेज हवा के साथ हुई बारिश से मक्का, गन्ना, बाजरा आदि कि फसलें गिरने से नुकसान हुआ है। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। गांव कारब, राईपुर चिनहटपुर, सिवारा, अकबरपुर, शाहपुर, बिहारीपुर, अर्जुन नगला आदि करीब 80 गांवों के किसानों की फसलों में नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आठ गांवों में नौ मकान गिरे
कमालगंज/नवाबगंज संवाद के अनुसार बारिश से कमालगंज और नवाबगंज में आठ गांवों में नौ मकान गिर गए। कमालगंज क्षेत्र के बंदरखेड़ा गांव में शकुंतला, अनीता, सिंधौली में रोहित, नगरिया देवधरापुर में ब्रजेश के मकान गिर गए। जहांगीरपुर में बलीउद्दीन का कच्चा मकान गिर गया। अमानाबाद में साजिद व खालिद खान के मकान की दीवार गिर गई। गिरीश चंद्र जोशी का मकान भी गिर गया। बीडीओ राजेश बघेल ने कहा कि अभी किसी ने मकान गिरने की सूचना नहीं दी है। नवाबगंज क्षेत्र के गांव नया गनीपुर निवासी पप्पू खां का कच्चा मकान गिर गया। पप्पू और पत्नी परवीन बाहर भागे। पत्नी मलबे की चपेट में आकर चुटहिल हो गई। नाजर खां का भी कच्चा मकान गिर गया। मोहम्मदाबाद के मोहल्ला शिवाजी नगर निवासी शाकिर टेल के कच्चे मकान की दीवार गिर गई।

तेज हवा से केले की फसल को नुकसान
कायमगंज संवाद के अनुसार क्षेत्र में कुकीलखेल, कलाखेल, मऊ रशीदाबाद, लालबाग, कटरा, अताईपुर, भुड़िया, पहाड़ी, जौरा, रायपुर, पट्टिया आदि ग्रामों के करीब 100 से 120 एकड़ में केले की खेती होती है। बारिश और तेज हवा के कारण केले की फसल गिर गई है। इससे किसानों को नुकसान हुआ है। अब यह केला सब्जी के लिए ही उपयोग में आएगा। असद अली खां, बबलू खां, राहुल, साहब खां, मंजू यादव ने बताया कि दो साल पहले भी बहुत नुकसान हुआ था। मुआवजा भी नहीं मिलता है। भटासा गांव ब्रजेश गंगवार ने बताया कि गन्ना व धान, मक्का की फसल भी गिर गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed