फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   farrukhabad news

30 घंटे बाद शुरू हुई बिजली आपूर्ति

Fri, 17 Sep 2021 10:08 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 10:08 PM IST
विज्ञापन
farrukhabad news
मंझना रोड पर गांव नगला जोधा के पास पेड़ गिरने से टूटा बिजली का पोल। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। लगातार 20 घंटे बारिश और तेज हवा में पेड़ गिरने से गुरुवार को जिले के ज्यादातर हिस्सों की बिजली गुल हो गई थी। शुक्रवार भोर चार बजे बारिश थमने के बाद बिजली कर्मियों ने मरम्मत का काम शुरू किया। शाम को करीब 30 घंटे बाद बिजली की आपूर्ति शुरू हो पाई। कुछ गांवों की 11 केवी लाइनों के फाल्ट के कारण आपूर्ति ठप है। देर रात तक मरम्मत का काम चलता रहा।
विज्ञापन

गुरुवार सुबह छह बजे से तेज हवा के साथ बारिश शुरू हुई थी। इसमें 44 विद्युत पोल टूटने के साथ 11 व 33 केवी की लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं थीं। शाम करीब साढ़े छह बजे जिले के ज्यादातर हिस्सों की बिजली गुल हो गई थी। सुबह मरम्मत का काम शुरू किया गया। जिले में कई टीमें लगीं रहीं तब जाकर दोपहर करीब तीन बजे ज्यादातर क्षेत्रों की आपूर्ति शुरू हो पाई।
विज्ञापन

बारिश व हवा से कमालगंज में शेखपुर गांव में पेड़ की डाल टूटने से 33 केवी लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। गोल भट्ठा के पास पोल टूट गया। सीएचसी के पास, रामलीला मैदान के निकट, महरूपुर राबी में पेड़ गिरने से 11केवी तार क्षतिग्रस्त हो गए। कुशलपुर गांव में चार बिजली के पोल टूट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कायमगंज क्षेत्र में कई जगह पेड़ टूट कर गिरने से 33 व 11 केवी की लाइनें और पोल टूट कर क्षतिग्रस्त हो गए। कुबेरपुर व शांति कुटीर में लगे ट्रांसफार्मर पर शीशम का पेड़ गिर गया। यही स्थिति कंपिल क्षेत्र की विद्युत लाइनों की हुई। शमसाबाद, मोहम्मदाबाद, जहानगंज, मेरापुर, नवाबगंज और गंगापार क्षेत्र में भी पेड़ों के गिरने से विद्युत पोल और लाइनें क्षतिग्रस्त हुईं। गुरुवार सुबह से शुक्रवार भोर तक लगातार बारिश होने से पूरे जिले की बिजली ठप रही।

एक्सईएन शहरी आरबी यादव ने बताया कि शहर के सभी उपकेंद्र चालू हो गए है। एक्सईएन ग्रामीण सुरेंद्र कुमार ने बताया कि गांवों की आपूर्ति शुरू कर दी गई है। कायमगंज एक्सईएन राहुल बाबू कटियार ने बताया कि आपूर्ति शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed