फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   farrukhabad news

काव्य पाठ में विशाल व श्वेता ने मारी बाजी

Mon, 13 Sep 2021 12:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
farrukhabad news
दर तहसील के सभागार में राष्ट्रीय कवि संगम कार्यक्रम में शामिल बाल कवि व साहित्यकार। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। राष्ट्रीय कवि संगम ने हिंदी पखवाड़े के तहत श्रीराम राष्ट्रीय काव्यपाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें 19 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। विशाल व श्वेता ने संयुक्त प्रथम स्थान पाया। सफल प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

शहर के तहसील सभागार में प्रतियोगिता हुई। इसमें डॉ. संतोष पांडेय, रामौतार शर्मा उर्फ इंदू, भूपेंद्र प्रताप सिंह ने निर्णायक की भूमिका निभाई। प्रतियोगिता में अनुभव, शिवम, संजीव, राममोहन, विशाल श्रीवास्तव, श्वेता शर्मा, आकाश मिश्रा, प्रगतिराज व असित तिवारी ने काव्यपाठ किया।
विज्ञापन

निर्णायक मंडल ने विशाल श्रीवास्तव व श्वेता शर्मा को प्रथम, आकाश मिश्रा को द्वितीय, प्रगतिराज व असित तिवारी को संयुक्त रूप से तृतीय स्थान दिया। मुख्य अतिथि डॉ. रजनी सरीन ने सफल प्रतिभागियों को नगद पुरस्कार व प्रमाण पत्र और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। राज्य कर्मचारी महासंघ के जिला महामंत्री प्रमोद दीक्षित ने अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. रजनी सरीन ने कहा कि युवाओं का हिंदी साहित्य से विमुख होना चिंता का विषय है। अध्यक्षता कर रहे भूपेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि युवाओं को एक दिशा में रहकर अपने धर्म और संस्कृति को जानना होगा। कार्यक्रम में निहारिका पटेल, सोनी चौहान, गीता भारद्वाज, सूरज दिवाकर, हर्षित दीक्षित आदि मौजूद रहे। आभार संस्था अध्यक्ष दिलीप कश्यप व महामंत्री रोहित दीक्षित ने व्यक्त किया। संचालन सुरेंद्र पांडेय ने किया।
दो पुस्तकों का विमोचन
समाजसेविका डॉ. रजनी सरीन ने छिबरामऊ से आए साहित्यकार मदन वर्मा की पुस्तक शांति सागर व विन शांति पुस्तकों का विमोचन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed