{"_id":"613e47298ebc3eb6c127d0d9","slug":"farrukhabad-news-farrukhabad-news-knp651801084","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार समाज के हर व्यक्ति को पहुंचा रही लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार समाज के हर व्यक्ति को पहुंचा रही लाभ
विज्ञापन
भाजपा कार्यालय में सम्मेलन को संबोधित करते सांसद सत्यदेव पचौरी। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। प्रदेश सरकार समाज के हर व्यक्ति को लाभ पहुंचा रही है। भाजपा किसी को भी जाति, धर्म के चश्मे से नहीं देखती। पात्रों की जरूरतें पूरी करना पहली प्राथमिकता है। अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में मुख्य अतिथि कानपुर सांसद सत्यदेव पचौरी ने यह बातें कहीं।
शहर की आवास विकास कालोनी स्थित पार्टी कार्यालय पर अनुराग सिंह की अध्यक्षता में प्रबुद्ध वर्ग मंडल सम्मेलन हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री एवं कानपुर से सांसद सत्यदेव पचौरी ने कहा उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश के रास्ते पर अग्रसर है। सपा और बसपा की सरकारों ने अपराधियों को संरक्षण दिया गया। भाजपा उनका सफाया कर रही है। जनता पूरी तरह सुरक्षित है। कोरोना प्रबंधन में प्रदेश सरकार ने शानदार काम किया है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि पर्यटन स्थल के रूप में अयोध्या, काशी, मथुरा में बड़ा काम हो रहा है। नए किसान बिल किसानों की आय दोगुनी करेंगे। विधायक सुशील शाक्य ने कहा कि सरकार ने साढ़े चार साल में तमाम समस्याएं खत्म कर दीं। अब तुष्टीकरण कोई व्यवस्था नहीं है। जिलाअध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने बताया कि प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन से पार्टी प्रबुद्ध समाज से सीधे संवाद स्थापित कर रही है। सदर विधानसभा क्षेत्र प्रभारी गोपाल मोहन शर्मा ने भी विचार व्यक्त किए। हिमांशु गुप्ता, संजीव गुप्ता, सरिता शाक्य, अनुराग सिंह, सुदेश त्रिवेदी, कमल भारद्वाज, करुणेश सिंह, नीरज अवस्थी आदि लोग मौजूद रहे। संचालन जिला महामंत्री अवनीश शाक्य ने किया।